{"_id":"6a57d30105392ba71d019a2f","slug":"demand-to-finalize-india-us-trade-deal-soon-ambala-news-c-36-1-amb1002-166314-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द खत्म करने की मांग
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में वाहनों के साथ जाते किसान नेता। किसान
अंबाला सिटी। देश बचाओ मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिटी की अनाज मंडी से बाइक रैली निकाली। रैली में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। किसानों ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाली प्रस्तावित ट्रेड डील को देश और कृषि विरोधी बताते हुए इसे तुरंत प्रभाव से रद्द करने की पुरजोर मांग उठाई है।
भाकियू (शहीद भगत सिंह) के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी और भाकियू (चढ़ूनी) के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में किसान डीसी कार्यालय पहुंचे थे। वहां रोष प्रकट करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि यह व्यापार समझौता देश के किसानों और घरेलू बाजार के हितों के साथ खिलवाड़ है। यदि यह डील लागू होती है, तो भारतीय कृषि क्षेत्र पर इसका बेहद बुरा असर पड़ेगा और किसानों की आर्थिक कमर टूट जाएगी।
इस प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने के दौरान भाकियू (शहीद भगत सिंह) से बलविन्द्र सिंह चुडियाला, जय सिंह जलवेड़ा, मनजीत सिंह मन्जिपुर, मनजीत सिंह गरनाला, कर्म सिंह पुन्बोन्पुर व दलजीत सिंह शाहपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं, भाकियू (चढ़ूनी) की ओर से गुलाब सिंह पूनिया, सुखविन्द्र सिंह, बलजिन्द्र सिंह, रणजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद रहे। किसानों ने दोटूक चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी व्यापार समझौते को वापस नहीं लिया, तो देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।