{"_id":"68acd92ebeb46c32e905d814","slug":"demand-for-repair-of-dilapidated-chaupal-ambala-news-c-36-1-amb1002-148440-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खस्ताहाल चौपाल की मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खस्ताहाल चौपाल की मरम्मत की मांग
विज्ञापन
चौपाल की छत के हालात। संवाद
मुलाना। गांव टंगैल स्थित गुरु रविदास मंदिर में 1985 में बनी हरिजन चौपाल खस्ताहाल में है। चौपाल की छत से प्लास्टर गिरता रहता है। जिससे हादसा होने का भय बना रहता है। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर सभा टंगैल ने प्रशासन से चौपाल की मरम्मत कराने की मांग की है।
गुरमीत सिंह, राजेन्द्र, जयपाल, राजकुमार, सुरेश कुमार, बलबीर सिंह, जगन्नाथ कुमार व अन्य ने बताया कि टंगैल में श्री गुरु रविदास मंदिर से सटी चौपाल की छत का कई जगह से सरिया दिख रहा है। छत का प्लास्टर भी अक्सर टूटकर गिरता रहता है। जिससे हादसे का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस चौपाल का तत्कालिक हल्का मुलाना के विधायक फूलचंद मुलाना ने इसका 1985 में शिलान्यास किया था। इसके बाद से चौपाल की मरम्मत नहीं की गई।
प्रधान गुरमीत ने बताया कि वो लंबे समय से इस चौपाल की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कमेटी की ओर से इस बारे एक प्रस्ताव डालकर बीडीपीओ बराड़ा को सौंपा था। वहीं ग्राम पंचायत के माध्यम से समस्या के समाधान का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद वो सीएम हाउस भी गए लेकिन समाधान तब भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन से खस्ताहाल चौपाल की जल्द मरम्मत की मांग की। संवाद