फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand for power supply expressed anger at the sub-station

सब स्टेशन पर रोष जता बिजली आपूर्ति की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for power supply expressed anger at the sub-station
नारायणगढ़। बिजली के अघोषित कटों से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने 66केवी सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना कट के आठ घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की। रोष प्रदर्शन के एक घंटे बाद विभाग के कार्यकारी अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे उनकी मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगे। समस्या का शीघ्र ही समाधान होगा।
विज्ञापन

उधर, अचानक बिजली की हाई वोल्टेज के कारण मुख्य बाजार स्थित दुकानों के लाखों रुपये के उपकरण जल गए। एक डेयरी का एसी, मेडिकल की एक दुकान के इन्वर्टर की एक बैटरी व दो ट्यूब, कन्फेक्शनरी की दुकान का इन्वर्टर और मेन बाजार स्थित आर्य समाज के इन्वर्टर के साथ-साथ अन्य दुकानों के बिजली के उपकरण जल गए। दुकानदारों का कहना है कि पहले बिजली की वोल्टेज बहुत कम आती रही, लेकिन दोपहर को अचानक हाई वोल्टेज आने से नुकसान हो गया।
विज्ञापन

धान की रोपाई होगी प्रभावित
ग्रामवासियों का कहना है कि उनके गांवों में बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। इससे उन्हें मक्की की फसल में पानी देने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार यदि इसी प्रकार बिजली के कट लगते रहे तो आने वाले दिनों में धान की रोपाई का काम भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बिजली विभाग द्वारा जारी शेडयूल के अनुसार शहरी क्षेत्र में रात्रि दो बजे से तीन बजे तक, 5 से 6 बजे तक, 8 से 8 बजकर 30 मिनट, 10 से 12 बजे तक और 3 बजकर 30 से लेकर 5 बजकर 30 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार क्षेत्र के गांवों में रात्रि 11 से 1 बजे तक, सुबह 3 से 4 तथा फिर 7 से 8 बजे तक बिजली के कट लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed