फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand for phone from jail's STD, four thrown from the wall were caught

जेल की एसटीडी से की फोन की डिमांड, दीवार से फेंके चार तो पकड़े गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for phone from jail's STD, four thrown from the wall were caught
अंबाला। सेंट्रल जेल अंबाला से जेल प्रशासन ने चार मोबाइल बरामद किए। दीवार पार से फेंके गए मोबाइल के पैकेट को उठाने के लिए जैसे ही हवालाती आए तो उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में बिजली बोर्ड कुम्हार मंडी निवासी हवालाती अंकुश व गौरव ने बताया कि उन्होंने जेल की एसटीडी से फोन कर घर पर मां से फोन मंगवाए थे। बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में उप सहायक अधीक्षक धर्मपाल ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई। इसमें अंकुश ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही योजना बनाई थी। जेल में एसटीडी से अपनी मां के पास कॉल कर परिसर में मोबाइल फेंकने की बात कही थी। पूछताछ में अंकुश ने बताया कि उसका भाई सानु और उसकी मां रजनी ने एक पैकेट में चार मोबाइल जेल में फेंके थे। मोबाइल ब्लॉक नंबर-5 के निकट खाली जगह में पड़े थे। वह अपने परिजनों और रिश्तेदारों से बात करना चाहते थे। बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed