{"_id":"68a78405e3f177b9a9063c96","slug":"demand-for-justice-for-teacher-manisha-candle-march-taken-out-ambala-news-c-36-1-amb1003-148205-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने की मांग, कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने की मांग, कैंडल मार्च निकाला
Fri, 22 Aug 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
शहर में उपायुक्त कार्यालय पर भीम आर्मी जय भीम संगठन जिला कार्यकारिणी अंबाला ने ज्ञापन सौंपा। प्
अंबाला सिटी। धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने की मांग के लिए गुरुवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च आर्य चौक से लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक तक निकाला गया। इस दौरान शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की गई। सभी ने शिक्षिका मनीषा को श्रद्धांजलि भी दी, इसके साथ ही बेटियों की सुरक्षा की तरफ ध्यान देने के लिए सरकार से आह्वान किया गया।
वहीं, इससे पूर्व दिन में भीम आर्मी जय भीम संगठन जिला कार्यकारिणी अंबाला की ओर से उपायुक्त कार्यालय पर शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान जिला प्रभारी राजीव, जिला अध्यक्ष रजत जाटव, जिला उपाध्यक्ष आशीष टोबा, जिला उपाध्यक्ष विवेक व अन्य मौजूद रहे।