फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand for expansion of Intercity Express, including daily train operations, is set to catch on

Ambala News: दैनिक ट्रेन के संचालन सहित इंटरसिटी एक्सप्रेस के विस्तार की मांग पकड़ने लगी जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for expansion of Intercity Express, including daily train operations, is set to catch on
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दैनिक ट्रेन के संचालन सहित इंटरसिटी एक्सप्रेस के विस्तार की मांग जोर पकड़ने लगी है, इसमें अंबाला कैंट से पानीपत के बीच रद्द की गई ट्रेन नंबर 64532 और श्रीगंगानगर से अंबाला कैंट के बीच चलने वाली 14735 व 36 शामिल है। इस संबंध में यात्रियों की तरफ से रेल मंत्री सहित अंबाला रेल मंडल प्रबंधक को शिकायत दी गई है ताकि दैनिक यात्रियों सहित ग्रामीण क्षेत्र से सफर करने वाले लोगों को राहत मिल सके।

कोहरे के कारण रद्द
अंबाला कैंट से पानीपत के बीच संचालित मैमू ट्रेन कोहरे के कारण रेलवे ने तीन माह के लिए रद्द की गई है। यह ट्रेन सुबह लगभग सात बजे रवाना होकर लगभग 10 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचती थी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव छोटे-बड़े 15 रेलवे स्टेशन पर दिया जाता था, इससे ग्रामीण क्षेत्र से सफर करने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलती थी।
विज्ञापन


राजस्थान और पंजाब के यात्रियों को असुविधा
पंजाब के श्रीगंगानगर से अंबाला कैंट तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 14735 को हरिद्वार तक चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस ट्रेन से राजस्थान व पंजाब के अधिकांश यात्री सफर करते हैं, वह अंबाला तक इस ट्रेन में आते हैं और इसके आगे का हरिद्वार तक सफर उन्हें या तो रोडवेज बसों में करना पड़ता है या फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रेन रोजाना श्रीगंगानगर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचती है। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव छोटे-बड़े 24 रेलवे स्टेशन पर होता है, वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 14736 सुबह 6:25 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला से पानीपत के बीच संचालित मैमू ट्रेन कोहरे के कारण रद्द है। इस रेल खंड पर पहले ही कई ट्रेनों का संचालन हो रहा है। श्रीगंगानगर से अंबाला कैंट के बीच संचालित ट्रेन शाम को कैंट स्टेशन पहुंचती है और इस दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन सहारनपुर की तरफ हो रहा है, हालांकि यात्रियों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए इन दोनों ट्रेनों से जुड़ी समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed