फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delay in pension of disabled person, employee suspended

Ambala News: दिव्यांग की पेंशन में देरी, कर्मचारी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Delay in pension of disabled person, employee suspended
अंबाला। छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को जनता कैंप आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता ऊर्जा, परिवहन और श्रममंत्री अनिल विज ने की। कैंप में एक दिव्यांग की पेंशन लगाने में देरी और लापरवाही करने वाले सामाजिक, न्याय और अधिकारिता विभाग के अन्वेषक अवतार सिंह को मंत्री विज ने निलंबित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में सोमवार को विज तल्ख तेवर में नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से विकास कार्यों में देरी पर एक्सईएन को फटकार लगाई। इसी प्रकार बिजली, नगर परिषद और पुलिस की कार्यप्रणाली से भी नाखुश दिखे। उन्होंने संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री विज ने निर्देश देते हुए कहा कि इन शिकायतों का उनके अगले कैंप से पहले निवारण होना चाहिए। नहीं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

दिव्यांग के कटवा रहे थे चक्कर

जनता कैंप में दिव्यांग ने उसकी पेंशन से संबंधित कार्रवाई सामाजिक, न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से नहीं करने की शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बीते दो दिसंबर को जनता कैंप में पेश हुआ था और उन्होंने विभाग को उसकी समस्या जल्द हल करने के निर्देश दिए थे। विभाग की ओर से दो सप्ताह में उसकी जन्मतिथि तक को सत्यापन नहीं किया। इस पर खफा मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही विभाग के अन्वेषक अवतार सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रार्थी को पेंशन के लिए चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेन को पक्का नहीं करने पर फटकार

जनता कैंप में खोजकीपुर रामपुर सरसेहड़ी के निवासियों ने काज-वे और टांगरी बंधे की समस्या बताई। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही मौजूद विभाग के एक्सईएन से टेंडरों की जानकारी मांगी। टेंडर अलॉट करने में हो रही देरी पर उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार महेशनगर ड्रेन को सिंचाई विभाग के क्षेत्र में पक्का नहीं किए जाने के लिए भी उन्होंने फटकार लगाई।

सफाईकर्मियों की शिकायत पर श्रम विभाग की जांच

श्रम मंत्री अनिल विज के समक्ष जनता कैंप में सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत पहुंची। कर्मचारियों ने बताया कि वह डोर-टू-डोर ठेकेदार के पास काम करते है, मगर उन्हें तीन माह का वेतन नहीं मिला। इस पर विज ने श्रम विभाग के अधिकारियों को मामले में जांच और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये शिकायतें भी पहुंची

-जनता कैंप के दौरान कच्चा बाजार से आए प्रार्थी ने अपने घर में चोरी की शिकायत के मामले में कार्रवाई नहीं होने के बारे में मंत्री को अवगत कराया। मंत्री अनिल विज ने कैंट एसएचओ को इस मामले में अगले सप्ताह तक कार्रवाई के निर्देश दिए।

-खोजकीपुर प्रभु प्रेम कालोनी से आए प्रार्थी ने बिजली के खंभे से संबंधित शिकायत रखी इस मामले में ऊर्जा मंत्री ने दो कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकारी अभियंता को दोबारा से मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए।

-महेशनगर टांगरी बांध के निकट से आए एक परिवार ने उसके पिता की सडक़ दुर्घटना के मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई न किए जाने पर मंत्री अनिल विज को शिकायत दी, जिस पर उन्होंने डीएसपी को पुन: जांच करने के निर्देश दिए।

-धोखाधडी के एक मामले में व हत्या के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ऊर्जा मंत्री ने आईजी अंबाला को शिकायत मार्क करते हुए एसआईटी बनाने के निर्देश दिए।




किसानों को नहीं रोकनी चाहिए रेल : विज
वहीं जनता कैंप में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसानों रेल नहीं रोकनी चाहिए, क्योंकि उससे जनता परेशान होती है। शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है, मगर देश को बंद करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed