फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delay in pension of disabled person, employee suspended

Ambala News: Delay in pension of disabled person, employee suspended

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Delay in pension of disabled person, employee suspended
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय और निजी स्कूलों से 100 गज का क्षेत्र तंबाकू मुक्त होगा। यही नहीं चहारदीवारी से लेकर स्कूल के अंदर और प्रवेश द्वार पर भी साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

तंबाकू मुक्त गतिविधि को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्कूलों के बाहर और अंदर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, जिससे कि इस गतिविधि के लिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके। मंगलवार को भी इस संबंध में सभी अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। इस सप्ताह में स्कूलों में यह कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पोर्टल पर भरना होगा 100 अंक का स्कोर कार्ड
तंबाकू मुक्त के लिए 100 अंक का स्कोर कार्ड दिया है। इस स्कोर कार्ड को स्कूलों को पोर्टल पर भरना है। विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इस 100 अंक के स्कोर कार्ड में अलग-अलग गतिविधि के अंक दिए गए हैं। इनमें शैक्षिक संस्थान के परिसर के अंदर सभी प्रमुख स्थानों पर तंबाकू मुक्त क्षेत्र के संकेत प्रदर्शित करना, प्रवेश द्वार, बाउंड्री वॉल पर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान का साइनबोर्ड प्रदर्शित करना, परिसर में तंबाकू के नुकसान पर पोस्टर या अन्य जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह महीनों के दौरान कम से कम एक तंबाकू नियंत्रण गतिविधि का आयोजन करना, तंबाकू मॉनिटर के पदनाम व उनके नाम, पदनाम और संपर्क नंबर का उल्लेख साइन बोर्ड पर करना होगा। इसके अलावा चारदीवारी की बाहरी सीमा से 100 गज के क्षेत्र को चिह्नित करना और शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के भीतर तंबाकू उत्पाद बेचने वाली कोई भी दुकान नहीं होनी चाहिए। इन बिंदु पर यह स्कोर कार्ड भरा जाना हैं।

वर्जन
सभी राजकीय व निजी स्कूलों के अंदर व बाहर प्रमुख स्थानों पर तंबाकू मुक्त क्षेत्र के संकेत प्रदर्शित किए जाने हैं। इस पर स्कूल मुखिया का मोबाइल नंबर भी लिखा जाएगा । साथ ही स्कूल में तंबाकू मुक्त की ओर से गतिविधि भी करवाई जाएगी।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed