फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DEI Center a boon for children

Ambala News: डीईआई केंद्र बच्चों के लिए वरदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
DEI Center a boon for children
कार्यक्रम के दौरान मौजूद डीईआईसी केंद्र की टीम व अ​​भिभावक। संवाद
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में स्थित डीईआई केंद्र (डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरनवेंशन सेंटर) बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। डीईआई केंद्र में अब तक क्लब फुट के 100 से अधिक बच्चों का उपचार किया है। इसमें 75 बच्चे है, जिन्हें गंभीर समस्या थी।
विज्ञापन

इनमें से 16 का उपचार पूरा हो गया है। 59 बच्चे ऐसे हैं, जिनका उपचार अभी किया जा रहा है। वर्ष 2024 के तहत 40 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। जिनका उपचार किया जाएगा। इसके अलावा क्लब फुट के तहत पैरों की कम समस्या वाले बच्चों को फिजियोथैरेपी के जरिए ठीक किया जाता है।
विज्ञापन

ये कार्य होते हैं डीईआई सेंटर में
डीईआई केंद्र में 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों में होने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे दिल संबंधी बीमारी, होंठ कटना, तालू कटना, कान नाक , गला, पैरों का टेढ़ापन, आंख संबंधी समस्या, जन्म के बाद बोलने व रोने की समस्या सहित कई बीमारियों का उपचार पूरी तरह से निशुल्क करवाया जाता है। प्रत्येक वीरवार को यहां पर जांच शिविर आयोजित किया जाता है। इसके आधार बच्चे के उपचार के लिए रिपोर्ट तैयार होती है और उसका उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों के टेढ़े-मेढ़े पैर भी होते हैं ठीक



वीरवार को डीईआई केंद्र में क्लब फुट के तहत बच्चों की जांच कि गई और उन्हें उपचार के लिए परामर्श दिया गया। जानकारी देते हुए फिजियो डॉ. अंकुर ने बताया कि जन्म से ही जिन बच्चों के पैर टेढ़े-मेढ़े होते है। उनके पैरों पर निशुल्क प्लास्टर लगाकर ठीक किया जाता है। इसके तहत शून्य से तीन वर्ष तक के बच्चों के साथ ही जिन बच्चों के पैरों में मामूली समस्या होती है। उन्हें फिजियोथैरेपी के जरिए ठीक किया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को चलने में मदद के लिए जूते भी दिए जाते है।


वर्जन


डीईआई केंद्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों का उपचार करवाया जा रहा है। इसमें गंभीर बीमारियों का भी निशुल्क उपचार कराया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को बोलने और शीघ्र हस्तक्षेप, विशेष शिक्षा भी दी जाती है।

डॉ रितु, प्रबंधक, डीईआई केंद्र, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed