फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   dehli police closed internate service

25 की रात पौने एक बजे पुलिस ने नया रुट बताकर बंद कर दी थी इंटरनेट सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
dehli police closed internate service
दिल्ली से पंजाब लौट रहे किसान लखविंद्र सिंह ने बताया कि वह भी ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने के लिए 23 जनवरी को अंबाला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 25 की सुबह धरना स्थल पर पहुंचे। जहां अंबाला के अन्य किसानों के साथ धरना स्थल पर ट्रैक्टर परेड को लेकर जत्थे बंदियों में बातचीत होती रही। रात करीब 12 बजे दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैक्टर परेड को लेकर रुट की जानकारी दी गई। उस समय अधिकतर किसान सो चुके थे। इसीलिए जत्थे बंदियों ने पुलिस द्वारा दी जानकारी व्हाट्स एप ग्रुप में डाल दी। करीब पौने घंटे बाद पुलिस द्वारा रुट को लेकर नई जानकारी दी गई। उसके बाद इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई। इससे पहले भेजा संदेश लोगों तक पहुंचा, लेकिन दूसरा संदेश इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते नहीं पहुंच पाया। किसानों ने कहा कि वे घर वालों से मिलने के बाद फिर से सिंघू बार्डर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

12 बजे ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस ने हमें नए रूट की जानकारी दी थी और इसके बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया। इससे पहले पुलिस ने हमें जो सूचना दी थी उसे हम व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर चुके थे। दूसरा रूट इंटरनेट बंद होने के कारण हम अपने साथियों को नहीं बता सके। इसी कारण दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

लखविंद्र सिंह, दिल्ली से लौटा किसान।
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोग किसान हैं। कोई आतंकवादी नहीं अगर पुलिस को किसी के बारे में भी कोई खुफिया जानकारी मिलती है तो वह उसे गिरफ्तार कर सकती है। जिसमें किसानों की जत्थे बंदियां भी सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, किसान।
दिल्ली समेत जहां भी किसान आंदोलन चल रहा है। हर जगह मंच से किसान नेता हर बार किसानों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि यह आंदोलन किसानों का है। अगर कोई असामाजिक तत्व आंदोलन को खराब करने की कोशिश करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे में दिल्ली में उपद्रव करने वाले लोग किसान नहीं थे।
- कुलदीप सिंह, किसान ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed