फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Defects in school buses will be removed in 10 days: Suresh Chandra

स्कूल बसों में खामियां 10 दिन में होंगी दूर : सुरेश चंद्र

Tue, 16 Apr 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Apr 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Defects in school buses will be removed in 10 days: Suresh Chandra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री असीम गोयल से मुलाकात की और स्कूल संचालकों का पक्ष रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन मंत्री असीम गोयल ने तुरंत एचपीएससी के पदाधिकारियों व एसीएस ट्रांसपोर्ट एवं एसीएस एजुकेशन के साथ बैठक करवाई।
बैठक के दौरान परिवहन मंत्री असीम गोयल की ओर से विशेष तौर पर रितेश गोयल को नियुक्त किया गया। चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के बाद सोमवार शाम को सहमति बन गई कि स्कूल संचालकों को अपने वाहनों के दस्तावेजों को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद चेकिंग अभियान चलाएंगे और खामियां मिलने पर चालान व इंपाउंड किया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र व अन्य पदाधिकारियों के साथ एसीएस ट्रांसपोर्ट एवं एसीएस एजुकेशन की बैठक हुई। बैठक के दौरान सुरेश चंद्र ने बताया कि कनीना हादसे के बाद स्कूल बसों की तुरंत चेकिंग शुरू कर दी गई है। सरकार ने नई स्कूल ट्रांसपोर्ट पॉलिसी बनाई है। उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी के तहत सभी दस्तावेजों को पूरा करने के लिए कम से कम 10 दिन का समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि 10 दिनों में जिन भी स्कूल बसों में खामियां हैं, उन्हें दूर कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान एचपीएससी के जोनल इंचार्ज प्रशांत मुंजाल, सचिव डिपिन राय, विभू भट्टनागर, राजीव कुमार, दीपक कुमार, प्रवक्ता सौरभ कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed