{"_id":"695c223a7a5db4c4550cd023","slug":"death-due-to-car-accident-ambala-news-c-18-1-knl1012-817557-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार की चपेट में आने से मौत
Tue, 06 Jan 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर। नेशनल हाईवे पर रसीदपुर कट के पास रविवार शाम कार ने सड़क पार कर रहे करीब 45 वर्षीय युवक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।
पुलिस ने भेडो गांव निवासी कुलबीर सिंह की शिकायत पर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कार चालक सर्वेश कुमार गर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भेडो गांव निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि वह रविवार शाम 6 बजे वह रसीदपुर कट के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान हरे रंग का लोअर और गहरे नीले रंग की जैकेट पहना अज्ञात व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। साहा की तरफ से आई वेगनआर कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी थी। संवाद
फायरिंग में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। टुंडला गांव में व्यक्ति से झगड़े के बाद फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 ने तीसरे आरोपी को एक पिस्टल व रौंद सहित काबू किया। आरोपी की पहचान महेश नगर निवासी शिवम सोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इस मामले में नगला डिफेंस कॉलोनी निवासी राज कुमार को भी काबू किया था। सोमवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में सीआईए-1 की टीम पहले पूजा विहार निवासी आकाश सोनी को काबू कर चुकी थी। इस मामले में पंजोखरा थाना पुलिस ने टुंडला गांव निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर शिवम, राजकुमार व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप था कि आपसी झगड़े के बीच आरोपियों ने फायर किया था। संवाद