फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dealers' attitude harsh, petrol pumps will remain closed for two days

Ambala News: डीलरों के तेवर तल्ख, दो दिन पेट्रोल पंप रखेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dealers' attitude harsh, petrol pumps will remain closed for two days
ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदा​धिकारी व सदस्य बैठक करते हुए। संवाद
अंबाला सिटी। डीलर कमीशन की बढ़ोतरी की मांग के लिए ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को अंबाला शहर के किंगफिशर में प्रदेश स्तरीय बैठक की। इस बैठक में सात जिलों सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के डीलरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी और अंबाला पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविंदर ढिल्लों ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑलय, भारत पेट्रोलियम ने डीलरों के कमीशन में पिछले सात वर्षों से उनका कमीशन नहीं बढ़ाया है। इसके चलते डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने यह फैसला लिया है कि अगल तेल कंपनियों ने 29 मार्च तक उनके कमिशन में बढ़ोतरी नहीं कि तो एसोसिएशन 30 और 31 मार्च को प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखेगी।
विज्ञापन

इसके बाद भी अगर एसोसिएशन की मांग पूरी नहीं होती है तो सभी पेट्रोल पंप डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसके साथ ही अपने पेट्रोल पंपों की चाबियां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपेगे। उन्होंने बताया कि कंपनियों द्वारा 2016 में डीलरों को दो रुपए और डेढ़ रुपए कमिशन जारी किया जा। तब से अब तक उनके डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारियों को महंगाई भत्ता व अन्य सुविधाएं मिल रहीं है। लेकिन डीलरों की कमिशन वृद्धि की ओर अभी तक सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इस दौरान पानीपत के प्रधान सोहन लाल बटाला सहित अन्य जिलों के प्रधान और पंप डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल कंपनियों के अधिकारियों को भी चेताया
प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरियाणा में सरकारी तेल कंपनियों के किसी भी अधिकारी ने अगर प्रदेश के किसी भी डीलर या एसोसिएशन को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाया तो वे भी आंदोलन से अधिकारियों को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा क्रांतिकारियों की धरती है और अंबाला से ही क्रांति की शुरुआत हुई थी। वे भी तेल कंपनियों के खिलाफ अपने कमीशन की बढ़ोतरी की क्रांति का ऐलान करते है।

चुनावों में किसी भी पार्टी के उम्मीदवारों को नहीं देंगे पेट्रोल उधार
ऑल हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में कुल 3728 डीलरशिप है। जल्द ही इनका आंकड़ा चार हजार से अधिक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी सदस्यों ने फैसला लिया है कि प्रदेश में चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी के किसी भी उम्मीदवार को रैलियों और अन्य कामों के लिए पेट्रोल उधार में नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वे उधार में पेट्रोल नहीं दे सकते।

ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य बैठक करते हुए। संवाद

ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य बैठक करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed