फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deadly attack on social worker Dr. Jagjit Chandok

Ambala News: समाजसेवी डॉ. जगजीत चंदोक पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on social worker Dr. Jagjit Chandok
अंबाला सिटी। प्रसिद्ध समाजसेवी और चिकित्सक डॉ. जगजीत चंदोक पर बीती रात विकास बाजार क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर तेज धारदार हथियारों और डंडों से वार किया। इससे उनके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं हैं। शुरुआती जांच में सिर में अंदरूनी चोट और छाती में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। हैरानी और प्रेरणा की बात यह है कि इतनी पीड़ा के बावजूद डॉ. चंदोक का सेवा कार्य थमा नहीं है। वे अस्पताल से ही लोगों की मदद में जुटे हैं। इस घटना से पूरे शहर में भारी रोष है। खत्री सभा, पंजाबी सभा और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संत समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed