फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deadly attack on a person working in cattle shed

Ambala News: पशु बाड़े में काम रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला

Mon, 22 Apr 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a person working in cattle shed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। बेटी को अपने भाई के घर से लेकर आ रहे बाइक चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके ऊपर देसी कट्टे से गोली चलाने की कोशिश भी की गई। वहीं तेजधार हथियार से हमला करके कलालटी गांव निवासी दीपक कुमार को गंभीर रुप से घायल कर दिया। वह अंबाला के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
मुलाना पुलिस को दिए बयान में दीपक ने बताया कि 21 अप्रैल को दोपहर लगभग 12.30 बजे वो अपनी बेटी को अपने भाई के घर से लेकर बाइक पर आ रहा था। इस दौरान सामने से अचानक तेजगति से बाइक पर अमन सैनी आ गया,जिसे टक्कर होते-होते बची। उसने बाइक रोकर उसके साथ गाली-गलौज शुरु कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। इसके कुछ समय बाद लगभग 1.15 बजे एक काले रंग की गाड़ी उसके पशुओं के बाड़े के पास आकर रुकी।
विज्ञापन

गाड़ी से अमल सैनी, बिंदर वालिया, संदीप वालिया, मोहित वालिया, मिनी वालिया व तीन अन्य लड़के, जिनको वो नहीं जानता । वे लोग उसके बाड़े के अंदर आ गए, तो बिंदर वालिया ने उसके हाथ पकड लिए और अमन सैनी ने उसकी बाई जांघ पर देसी कट्टा रख कर चलाने की कोशिश की जो कि नहीं चला। इसके बाद उसे वहां से घसीट कर गली में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। इस हमले के कारण वो बेहोश होकर गली में गिर गया। शोर सुनकर गली में काफी लोग इक्ट्ठा हो गए और हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए मुलाना सीएचसी ले आए और यहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबाला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed