{"_id":"63c464716a676722d701cc32","slug":"deadly-attack-by-entering-the-house-due-to-old-enmity-a-young-man-including-a-couple-injured-in-the-attack-ambala-news-knl133452618-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुरानी रंजीश के चलते घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, हमले में दंपत्ति सहित एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुरानी रंजीश के चलते घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, हमले में दंपत्ति सहित एक युवक घायल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रंजिश के चलते मामूली बात पर नाहन हाउस क्षेत्र के वाल्मीकि कॉलोनी में कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। इसमें दंपति सहित एक 18 वर्षीय युवक को गंभीर चोटे आई हैं। इन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस हमले में घायल दंपति विजय कुमार और गीता रानी ने बताया कि बीती रात वह अपने घर में बैठे थे कि अचानक पड़ोस में रहने वाले पारुल, साहिल, दीपक, मुन्ना, मोनी, गोगा, पवन कुमार और प्रदीप राणा सहित कुछ लोगों ने चाकू और डंडो से जानलेवा हमला कर दिया।
घर में रखे अन्य सामान के साथ भी तोड़फोड़ की। इस हमले में उनके 18 वर्षीय बेटे सुजल को भी गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि वह लोग बीते लंबे समय से उनसे रंजिशन झगड़ा करने के विभिन्न प्रकार से कोई न कोई बात को ढूंढते रहते हैं। डॉक्टरों ने बताया कि गीता को सिर में गंभीर चोटें हैं। विजय कुमार की स्थिति भी गंभीर है। डॉक्टरों की ओर से संबंधित पुलिस को रुक्का भेजा था, जहां पर पुलिस की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।