फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead chickens found near Bhund Mazari village

भूंड मजारी गांव के पास मिलीं मृत मुर्गियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead chickens found near Bhund Mazari village
भूंड माजरी गांव के नजदीक हजारों की संख्या में मरी हुई मुर्गी मिलने से हड़कंप मच गया। इन मुर्गियों को किसी ने सड़क किनारे फेंक दिया था। शहजादपुर से पतरेहड़ी पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग भूंड माजरी गांव के नजदीक प्लास्टिक के कट्टों में भरकर इन मुर्गियों को फेंका गया। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों के पास इसकी सूचना पहुंची तो आनन-फानन में जेसीबी से इन्हें जमीन में दबवा दिया गया। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका कि आखिर इन मरी हुई मुर्गियों को कौन फेंक कर गया था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह लोगों ने भूंड माजरी गांव के मोड़ से थोड़ा आगे सुनसान जगह में मरी हुई मुर्गियों से भरे प्लास्टिक के कट्टे देखे। लोगों ने इस मामले की सूचना बीडीपीओ शहजादपुर विशाल पराशर और थाना प्रभारी शहजादपुर को दी। मरी हुई मुर्गियां लाल, काले रंग की बताई जा रही हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्हें बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। बीडीपीओ ने अपने स्तर पर आसपास के पोल्ट्री फार्म मालिकों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी तक बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन यहां मरी हुई मुर्गियां फेंककर बीमारी फैलाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

कट्टों में मरी हुई मुर्गियां पड़ी हुई थीं। उसके साथ ही हमारी जमीन भी लगती है। पतरेहड़ी के ही अजमत ने मशीन से गड्ढा खुदवाकर उन्हें दबवा दिया है, ताकि कोई बीमारी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण, पतरेहड़ी।
हमें सूचना मिली थी, जिसके बाद उक्त मरी हुई मुर्गियों को दबवाने के लिए बोला गया था। क्षेत्र में कोई बीमारी न फैले। इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है। वह अमल में लाई जाएगी।
- विशाल परासर, बीडीपीओ शहजादपुर।
शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला दे दिया गया है। मरी हुई मुर्गियां कौन फेंककर गया है।
- धूमसिंह, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed