{"_id":"69b06f53cc50cdf3450cec94","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-in-a-hotel-room-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159507-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
- एक दिन पहले कैंट की राय मार्केट में कमरा लेकर ठहरा था रितेश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट की राय मार्केट स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के जग्गी कॉलोनी निवासी रितेश यादव (29) के रूप में हुई है। फिलहाल फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि रितेश डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने शव को कैंट नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
सोमवार को होटल में रुका था रितेश
जांच अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि युवक रितेश एक दिन पहले यानी 9 मार्च को होटल में ठहरा था। मंगलवार को दिनभर कमरे से कोई हलचल या आहट सुनाई नहीं दी। दोपहर के समय जब कमरा खाली करने का समय आया तो होटल कर्मी ने दरवाजा खटखटाया था। काफी समय तक कोई आवाज नहीं आई व रितेश ने अपना फोन भी नहीं उठाया। आखिर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो रितेश फंदे से लटका हुआ था। रितेश अपने बैग में लेकर आए रस्से से ही पंखे पर लटका था। मृतक रितेश के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं व भाई भी सेना में है। मृतक काफी समय से बेरोजगार चल रहा था।