फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body of 9th class student found in suitcase kept in trunk of car in Ambala

Ambala: कार की डिक्की में रखे सूटकेस से मिली 9वीं कक्षा के छात्र की लाश, तीन दिन से लापता था किशोर

Fri, 05 Apr 2024 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Apr 2024 01:32 PM IST
सार

अंबाला छावनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कार की डिक्की से एक बच्चे की लाश बरामद हुई। जानकारी के अनुसार कार दूधला मंडी के पास लावारिस हालत में खड़ी थी। पड़ाव थाना पुलिस और सीआईए 2 की टीम मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Dead body of 9th class student found in suitcase kept in trunk of car in Ambala
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी की दूधला मंडी में शुक्रवार को एक कार की डिक्की में 13 वर्षीय बच्चे की लाश मिली है। लाश को सूटकेस में डालकर कार की डिक्की में रखा गया था। वहीं, आरोपी कार को दूधला मंडी के पास लावारिस हालत में छोड़ गए। जानकारी के अनुसार मृतक युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता देवी साहे ने बताया की वह रेलवे में पॉइंटमैन के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पड़ाव थाना पुलिस और सीआईए 2 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पिता ने बताया कि घर पर एक दिन पहले ही फिरौती मांगने का लेटर आया था। उसमें चार लाख व गहने कि डिमांड का जिक्र था। उसके बाद वह लेटर में लिखी जगह अंबाला छावनी की जग्गी सिटी सेंटर में पुलिस की साथ पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed