फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DC's inspection in Tehsil, notice to clerk

Ambala News: तहसील में डीसी का निरीक्षण, क्लर्क को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
DC's inspection in Tehsil, notice to clerk
अंबाला सिटी के दवाई विक्रेता केंद्र पर जांच करते उपायुक्त। संवाद
अंबाला। तहसील कार्यालय का डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री कार्य को लंबित रखने पर क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए। इन निर्देशों पर एसडीएम ने क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

अहम पहलू यह है कि डीसी ने छावनी के सरल केंद्र का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीसी ने जब तहसील का अवलोकन किया और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की तो तथ्य सामने आया कि रजिस्ट्री क्लर्क के पास एक रजिस्ट्री 16 अक्तूबर को दर्ज हुई थी लेकिन इस रजिस्ट्री की आगामी कार्रवाई लंबित रखी गई थी।
विज्ञापन

इस विषय को लेकर रजिस्ट्री क्लर्क से पूछताछ की लेकिन जवाब संतोषजनक न होने के कारण उपायुक्त ने क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश एसडीएम को दिए। सरल केंद्र पर भी डीसी ने लोगों से बातचीत की और प्रत्येक सीट पर जाकर कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी चेक किया। उन्होंने आदेश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर डयूटी पर आएं और जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डयूटी के दौरान सभी अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर लोगो की समस्याओं का समाधान करेंगे और जो भी कार्य होंगे, उन कार्यों को तुरंत पूरा करेंगे। इस दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अगर किसी की शिकायत मिली तो कार्रवाई करने में देरी नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सतिंद्र सिवाच, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खाद, बीज और दवा रजिस्टर किया चेक
डीसी पार्थ गुप्ता ने छावनी के तहसील और सरल केंद्र का निरीक्षण करने के उपरांत अंबाला शहर अनाज मंडी में एक दवाई, बीज और खाद विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान उपायुक्त ने दुकानदार के स्टॉक रजिस्टर को चैक किया और बीज, दवाई और खाद की गुणवत्ता को भी जांचा। उन्होंने आदेश दिए कि किसानों को सही दामों पर उच्च गुणवत्ता के बीज, खाद और दवाई उपलब्ध करवानी है। अगर किसी स्तर पर भी खामी पाई गई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर डीडीए डाॅ जसविंदर सिंह और एसडीओ एग्रीकल्चर जगमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed