कोरोना काल में बेहतर सेवाएं देने वाली संस्थाओं को जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं ओसीए एथनोल इंडस्ट्री द्वारा अंबाला शहर पंचायत भवन में कोरोना योद्धा पुरस्कार से नवाजा गया। डीसी अंबाला विक्रम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सामाजिक संस्थाओं द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों की झलक भी दिखाई गई।
सम्मानित होने वालों में मुख्य अग्रवाल सभा नारायणगढ़ से सुशील अग्रवाल, सुदर्शन परिवार से अनुभव अग्रवाल, एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया से हिमांशु, अनु लैब से सोमदत्त शर्मा, भारत विकास परिषद नारायणगढ़ से भूपेंद्र कपूर, भूरावाला युवा क्लब, ब्राह्मण समाज से राजीव शर्मा, कार सेवा बाबा लाल सिंह जी टोका साहिब से राजिंद्र सिंह, डॉ. बीआर आंबेडकर सोशल वेलफेयर ट्रस्ट से संघर्ष कुमार, गुरु गरीब सेवा दल से रजनीश शर्मा, जेटकॉम कंप्यूटर एजुकेशन सोसायटी से गुरजीत सिंह,परशुराम सेवा दल से नरेंद्र शर्मा, राधा स्वामी सत्संग ब्यास भूरेवाल, नारायणगढ़, शहजादपुर युवा संगठन से रिंकू लाहा और इंद्रजीत आदि शामिल रहे। वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के समय समाज की सहायता करने के लिए उपायुक्त ने को भी सम्मानित किया।