फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DAV's Ridhima won gold medal in 800 meter race.

Ambala News: डीएवी की रिधिमा ने 800 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 12 Oct 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 12 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
DAV's Ridhima won gold medal in 800 meter race.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की छात्रा रिधिमा मेहता ने 800 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है। रिधिमा ने यह दौड़ दो मिनट 20 सेकेंड में पूरी की।
विद्यालय के प्राचार्य आरपी राठी ने बताया कि 36 वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जोकि 6 से 8 अक्तूबर तक कर्ण स्टेडियम करनाल में हुई थी, इसमें विद्यालय की छात्रा रिधिमा मेहता ने स्वर्ण पदक हासिल करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसका अगला लक्ष्य 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स है।
विज्ञापन

उन्होंने रिधिमा और उसके अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। बताया कि रिधिमा ने सीबीएसई कलस्टर चीका ,नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स, करनाल जूनियर नेशनल गोवाहटी और सीबीएसई नेशनल में भी विभिन्न पदक प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सह संयोजक पवन कुमार शर्मा,तरणजीत कौर, शारीरिक शिक्षा अध्यापक मनीषा सैणी ने रिधिमा को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed