फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Daughter of Yamuna Nagar selected in Uttar Pradesh PCS-J, said criticism is helpful in reaching heights

Haryana: यमुनानगर की बेटी कर उत्तर प्रदेश PCS-J में हुआ चयन, कहा- बुलंदियों तक पहुंचाने में मददगार है आलोचना

Fri, 01 Sep 2023 03:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Sep 2023 03:41 PM IST
सार

कशिश ने अपने पहले प्रयास में पीसीएसजे परीक्षा पास की है। उन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने साक्षात्कार की तैयारी अंबाला के मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय के अपने शिक्षकों की मदद से 10 दिन में की।

विज्ञापन
Daughter of Yamuna Nagar selected in Uttar Pradesh PCS-J, said criticism is helpful in reaching heights
कशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम अक्सर अपनी आलोचना को नकारात्मक रूप में लेते हैं पर सकारात्मक भाग से अपनाई गई आलोचना आपको आगे बढ़ने में मदद करती है और आपको बुलंदियों तक पहुंचा सकती है। आप आलोचना से खुद में सुधार ला सकते हैं। ये कहना है यमुनानगर निवासी कशिश अग्रवाल का। उनके इसी जबाव को साक्षात्कार बेहतर माना गया। इसलिए उनका चयन उत्तर प्रदेश में पीसीएसजे के माध्यम से सिविल जज जूनियर डिविजन के रूप में हुआ है।

विज्ञापन


परिजनों और शिक्षकों ने खुशी जताई
कशिश ने अपने पहले प्रयास में पीसीएसजे परीक्षा पास की है। उन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने साक्षात्कार की तैयारी अंबाला के मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय के अपने शिक्षकों की मदद से 10 दिन में की। उन्होंने सहायक प्राध्यापिका गायत्री शर्मा व अन्य प्राध्यापकों के नेतृत्व में साक्षात्कार की ऑनलाइन व ऑफलाइन तैयारी की। कशिश के चयन पर उनके परिजनों और शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


मेंस परीक्षा में उनके लिए कई चुनौतियां थी
कशिश बताती हैं कि प्री और मेंस परीक्षा में उनके लिए कई चुनौतियां थी। उत्तर प्रदेश के बारे में पहले उन्होंने अधिक पढ़ा नहीं था। इसके बाद इस परीक्षा को लेकर उन्होंने सिलेबस मंगाया और तैयारी करनी शुरू की। सामान्य ज्ञान की पढ़ाई की। यह सभी मेहनत आज कामयाब हो गईं। वह बताती हैं कि पीसीएसजे-प्री परीक्षा देने के तत्काल बाद उन्होंने परिणाम का भी इंतजार नहीं किया और मुख्य परीक्षा की तैयारी करने में जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर में हुई शुरुआती पढ़ाई
कशिश ने बताया कि उनके पिता राजन अग्रवाल राइस मिल के संचालक हैं और माता शिवानी अग्रवाल गृहिणी हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई यमुनानगर के डीपीएस स्कूल से हुई है। 12वीं में उन्होंने ह्युमेनिटी विषय ले लिया, और 88 प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद बीए एलएलबी की पढ़ाई करने मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय चली आईं। यहां पर एलएलबी के आखिरी वर्ष में यूपी पीसीएसजे के बारे में पता चला और उन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया। चडीगढ़ से कोचिंग लेने के साथ खुद भी समय सारिणी बनाकर तैयारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed