{"_id":"676db87b2a7418280205d5b6","slug":"dastar-and-damala-competitions-were-held-at-shaheedi-jod-mela-on-the-second-day-ambala-news-c-36-1-ame1006-135041-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूसरे दिन शहीदी जोड़ मेले में हुई दस्तार और दमाला प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूसरे दिन शहीदी जोड़ मेले में हुई दस्तार और दमाला प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
शहीदी जोड़ मेले के दूसरे दिन दस्तार प्रतियोगिता में शामिल हाेने वाले बच्चे।
मुलाना। दोसड़का स्थित गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह में आयोजित तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेले के दूसरे दिन गुरमत मुकाबलों व अमृत संचार का आयोजन किया गया। गुरमत मुकाबलों में दस्तार मुकाबले, दुमाला मुकाबले व कविता मुकाबले करवाए गए। दस्तार मुकाबले में सिख समाज के कई युवाओं ने हिस्सा लिया और अपने सिर पर सुंदर दस्तार सजाई। वहीं गुरुद्वारा साहिब में श्री सहज पाठ सेवा श्री अमृतसर साहिब द्वारा अमृत संचार हुआ। जिसमें सिख समुदाय के 57 लोगों ने अमृत संचार किया।
इस दौरान रैड क्रास अंबाला द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 30 रक्तदानियों ने रक्तदान कर साहिबजादों की शहादत को नमन किया। दोसड़का गुरुद्वारा प्रधान जसबीर सिंह खालसा ने बताया कि शुक्रवार को शहीदी जोड़ मेले में विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। जहां दूर दूर से आए विभिन्न रागी जत्थे शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल करेंंगे। मेले में दूर-दराज से संगत आती है।
सुंदर दस्तार प्रतियोगिता में पहले चरण 5 से 7 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों के बीच हुआ, जिसमें प्रथम स्थान जसप्रीत सिंह, द्वितीय स्थान मनिंदर सिंह व तीसरा स्थान तरनवीर सिंह ने प्राप्त किया। दूसरे चरण 8 से 10 वर्ष के प्रतिभागियों के बीच हुआ जिसमें प्रथम स्थान मनमीत सिंह, द्वितीय स्थान रतनजोत सिंह व तीसरा स्थान परमवीर सिंह ने प्राप्त किया। दमाला प्रतियोगिता में 5 से 7 साल के प्रतिभागियों में जसकीरत सिंह ने प्रथम स्थान व दूसरा स्थान गुरबाज सिंह व तृतीय स्थान हरमीत सिंह ने हासिल किया।