फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Danger of jaundice in the city due to contaminated drinking water

Ambala News: दूषित पेयजल से शहर में पीलिया का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Danger of jaundice in the city due to contaminated drinking water
शहर नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए आए मरीज।
अंबाला सिटी। शहर की कई कॉलोनियों में सप्लाई का पानी दूषित आने के कारण लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। शहर की कॉलोनियों से दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायतें भी आ रही हैं। विभाग सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

गंदे पानी और खराब खाने के कारण बच्चों और व्यस्कों को पीलिया चपेट में ले रहा है। सबसे ज्यादा मामले शहर के जंडली और मॉडल टाउन इलाके से नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है कि इन क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करे। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के बाद अंबाला सिटी के प्रभावित इलाकों में क्लोरीन की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है शहर के नागरिक अस्पताल में रोजाना दो से तीन मामले पीलिया के मिल रहे है। ये आंकड़े सिर्फ बच्चों के हैं। इसके अलावा व्यस्कों में भी पीलिया की समस्या देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि जिन इलाकों में भी गंदे पानी की समस्या है वे अपनी शिकायत विभाग को दे सकते हैं। इसके साथ ही विभाग ने हिदायत दी है कि बाजारों में खुले में रखे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर घरों में पानी में दिक्कत है तो उसे उबाल कर ही पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंडली और मॉडल टाउन में बढ़ाई क्लोरीन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता करणबीर सिंह ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से जंडली और माॅडल टाउन के कुछ इलाकों से पानी संबंधी शिकायत मिली थी। इसे देखते हुए उन्होंने पेयजल में प्रति लीटर एक मिली एमएल क्लोरीन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी भी क्षेत्र में इस प्रकार की परेशानी होती है तो उसे तुंरत सुधार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या को देखते हुए अपने सभी अधिकारियों काे निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की समस्या कहीं ओर दिखती है तो वहां पर तुरंत पानी की जांच करएं, जिससे समय रहते कमी का पता चल सके।

वर्जन
हमारी ओर से जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। जहां जहां भी पानी में बदबू या कोई भी समस्या है उसे तुरंत प्रभाव से सुधारा जा रहा है।
-डॉ. संजीव कुमार सिंगला, अंबाला।
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग से बातचीत के बाद शहर के दोनों प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरीन की मात्रा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा जहां भी परेशानी होती है उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है।
-करणबीर सिंह, अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed