{"_id":"68c9d6da7329b5208b027da6","slug":"dams-started-being-strengthened-on-the-tangri-river-ambala-news-c-36-1-sknl1017-149776-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टांगरी नदी पर मजबूत किए जाने लगे बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टांगरी नदी पर मजबूत किए जाने लगे बांध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पहाड़ों में भारी बारिश के बाद टांगरी नदी में आए रिकॉर्ड तोड़ 14 फीट पानी आने पर सामने आई खामियों को सिंचाई विभाग ने सुधारना शुरू कर दिया है। पहली बार आए इतने पानी से रामपुर व सरसेहड़ी गांव की तरफ बने अस्थाई बांध की ऊंचाई कम पड़ गई थी। यही कारण था कि पानी ने इन नीचे अस्थाई बांध के रास्तों से भी मार की।
चंदपुरा गांव की तरफ से भी नदी का पानी अस्थाई बांध के ऊपर से होकर कॉलोनियों में भर गया था। ऐसे में विभाग ने अब इन सभी प्वाइंट को चिन्हित कर मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। मिट्टी के कट्टे लगाकर इन अस्थाई बांध को ऊंचा व मजबूत करने का काम चल रहा है।
विभाग के बड़े प्रोजेक्ट के मानसून के बाद लगेंगे टेंडर : टांगरी नदी के विकराल रूप ने ढेरों खामियों को उजागर कर दिया है। चाहे तो नदी में माइनिंग का न होना हो या फिर चंद्रपुरा पुल के पास से पंजाब की सीमा तक बनने वाला बांध का कार्य हो। इसके अलावा रामपुरा, सरसेहड़ी, पूजा विहार, करधान आदि की तरफ भी बांध का निर्माण। हालांकि सिंचाई विभाग की तरफ से मानसून जाने के बाद कई बड़े प्रोजेक्टों के टेंडर किए जाएंगे, उससे पहले वह अपने स्तर पर अस्थाई बांध को पक्का करने में लगे हुए है ताकि उफान पर आने के बाद टांगरी नदी दोबारा ऐसा नुकसान न कर सके।