{"_id":"646d0c960f6bc02faa002734","slug":"d-plan-development-work-will-be-done-in-the-district-from-rs-890-crore-ambala-news-c-36-1-sknl1002-3760-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी प्लान : 8.90 करोड़ रुपये से जिले में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी प्लान : 8.90 करोड़ रुपये से जिले में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के विकास के लिए डेवलपमेंट प्लान के तहत 8.90 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। इन रुपये की लागत से जिलेभर में विकास कार्य किए जाएंगे। इसके तहत जिला विकास विभाग की ओर से विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची मांपी है। जैसे ही यह सूची विभाग के पास आएगी, उसे ग्रामीण व शहरी स्तर पर बांट दिया जाएगा। जो भी रुपये विभाजित होंगे, उनके हिसाब से विकास कार्य किए जाएंगे। यह कार्य सत्र 2023-24 में किए जाएंगे।
इसमें मुख्य रूप से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, ट्यूबवेल का निर्माण, सड़कों व गलियों का निर्माण व अन्य कार्य शामिल हैं। इससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। यह रुपये जारी होने के साथ ही विभाग ने कार्यों को करवाने और सूची तैयार करने को लेकर कसरत शुरू कर दी है। ताकि यह कार्य तेजी से शुरू कर जल्द से जल्द पूरे किए जा सकें।
244 में 161 कार्य पूरे, 83 पर चल रहा है कार्य
पिछले वर्ष भी विभाग के पास 244 कार्यों की लिस्ट आई थी। इसमें से विभाग ने 161 कार्य पूरे कर लिए गए। वहीं 83 पर कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है। जल्द ही इन कार्याेंं को पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य पूरे होते ही जिला वासियों को काफी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार इनमें से बहुत से कार्य ऐसे भी हैं जो अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इनके पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डेवलपमेंट प्लान के लिए 8.90 करोड़ रुपये की घोषणा हुई है। इसके बाद विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची मांगी है। जिस भी हिसाब से रुपये आवंटित होंगेए विकास कार्य किए जाएंगे।
- सचिन गुप्ता, एडीसी, अंबाला।