फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cybercrime: Two other members of a vicious gang arrested

साइबर क्राइम अपराध : शातिर गैंग के दो अन्य सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Cybercrime: Two other members of a vicious gang arrested
अंबाला। आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व अंबाला की एएसपी सृष्टि गुप्ता कर रही हैं। थाना साइबर क्राइम में 20 अप्रैल को दर्ज धोखाधड़ी के मामले मुकदमा नंबर 20 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालावांस गांव हिसार निवासी आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ कुलदीप काला और जाखड चौक अग्रोहा निवासी कपिल को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट के आदेशानुसार 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम टीम अंबनस ने इस गैंग के अब तक कुल 13 अपराधियों को यूपी, बिहार, पंजाब और देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अब तक की कार्रवाई में धोखाधड़ी से ठगे गए रुपयों में से 40 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी प्रवीण व कपिल के बैंक खातों से छह लाख रुपये होल्ड करवाए गए है, एवं आरोपियों से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए है। इस मामले के संबंध पीड़ित महिला ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी विक्रांत कुमार व अन्य ने फर्जी शेयर मार्केट द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed