{"_id":"5fbec3a18ebc3ea3725225a3","slug":"cyber-crime-ambala-news-knl52074676","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 बार में डाक्टर के खाते से उड़ाए 1.90 लाख, बैंक स्टाफ पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 बार में डाक्टर के खाते से उड़ाए 1.90 लाख, बैंक स्टाफ पर संदेह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। रतनगढ़ रोड पर स्थित ऋषि क्लीनिक संचालक ऋषिपाल के खाते से 38 बार में 1.90 लाख निकाल लिए गए। ठगों ने आखिरी दिन 21 नवंबर की सुबह के समय आठ बार में 40 हजार रुपये इधर से उधर किए। बैंक रिकार्ड में ऐसा खुलासा हुआ है। हैरानी की बात तो यह रही कि न किसी ने ओटीपी नंबर पूछा, न संदेश आया और न ही पेटीएम से किसी प्रकार का कोई लेनदेन होना पाया गया। अधिक ट्रांजेक्शन होने के कारण केनरा बैंक के मुख्यालय ने भी भुक्तभोगी को फोन का कारण जानने का प्रयास किया तब ठगी का खुलासा हुआ। सेक्टर-9 पुलिस थाने में दर्ज ठगी के केस की तफ्तीश जारी है।
ठगी के इस मामले की तफ्तीश अब साइबर सेल पर टिकी है। बैंक से सहयोग कर साइबर टीम यह पता लगाएगी कि हेराफेरी का कौन सा तरीका ईजाद किया गया, जिसमें पैसे निकलते रहे और किसी को कोई भनक तक नहीं लगी। ऋषिपाल जैन के अनुसार उन्होंने नवंबर के शुरू में पैसे डलवाए थे। 21 नवंबर को केनरा मुख्यालय से आए फोन पर ज्यादा ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह कहते हुए साफ इनकार कर दिया कि उन्होंने तो लेनदेन किया ही नहीं।
बैंक जाकर रिकॉर्ड निकलवाया तब पता चला कि 2 नवंबर से 21 नवंबर के मध्य लेनदेन हुआ। हर बार 5-5 हजार निकाले गए। अकेले 21 नवंबर को ही आठ बार पैसे इतने निकाले गए। उसके बाद खाता बंद करवा दिया गया। ऋषिपाल ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत का शक जताया है। इंस्पेक्टर सुखबीर के अनुसार बैंक रिकार्ड के आधार पर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी की जाएगी।