फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   currency, atm, bank, market, exchange, karnal currency, ambala

बेनामी संपत्तियां बन सकती है इनवेस्टरों के लिए सिरदर्द

Mon, 21 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला Updated Mon, 21 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

कालेधन पर सरकार की सख्ती के बाद अब बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई की आहट हो रही है। ऐसे में प्रापर्टी में दूसरों के नाम पर इनवेस्ट करने वालों की धड़कने तेज हैं, जबकि यह कारोबार काफी मंदी से गुजर रहा है। ऐसे में प्रापर्टी व्यवसाय में जुड़े लोग भी फिलहाल खाली बैठे हैं, जबकि सरकार के रुख का इंतजार कर रहे हैं। यह स्थिति अभी सुधरने वाली नहीं हैं, जबकि सरकार का रुख पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता।

विज्ञापन


प्रापर्टी इनवेस्ट में लोगों की दिलचस्पी  
प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करना सबसे सेफ माना जाता था और यही कारण थे कि प्रापर्टी के रेट कलेक्टर रेटों से कहीं अधिक कीमत थी। प्रापर्टी के दाम भी लगातार बढ़ रहे थे और इसी कारण से पिछले करीब एक दशक से लोगों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर प्रापर्टी में इनवेस्ट करना शुरु कर दिया था। कई तो दूसरों के नाम पर प्लाट आदि खरीदकर छोड़ दिए और उम्मीद थी कि कुछ सालों के बाद इनकी कीमत कहीं अधिक हो जाएगी। लोग अपनी रकम को एकाएक दो से कई गुणा करने के लिए प्रापर्टी में इनवेस्टमेंट सबसे बेहतर विकल्प मान रहे थे। लेकिन अब जिस तरह से सरकार ने कालेधन पर सख्ती शुरू की है, उससे आहट है कि बेनामी संपत्तियों पर भी नजर है।
विज्ञापन


यह है स्थिति
प्रापर्टी कंसलटेंट का काम करने वाले धीरज वालिया, मनोहर लाल, विक्की, रंजीत सिंह का कहना है कि अभी प्रापर्टी का कारोबार काफी ठप पड़ा है। बीस से तीस परसेंट ही काम बचा है, जबकि जिन्होंने प्रापर्टी में इनवेस्ट करने की सोची थी, उन्होंने प्लानिंग अब टाल दी है। इसके साथ ही बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई की आहट से वे लोग भी सहमे हैं, जिन्होंने परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम पर यह सब प्रापर्टी खरीदी थी। दूसरी ओर कईं तो ऐसे हैं, जो अपनी प्रापर्टी इस डर से बेचने में जुटे हैं कि कहीं प्रापर्टी के दाम न गिर जाएं और जो फायदा वे सोच कर बैठे थे, उसमें घाटा न हो जाए। नए खरीददार काफी कम हैं, जबकि सरकार के रुख के बाद ही यह कारोबार रफ्तार पकड़ेगा, जबकि इस में काफी समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed