{"_id":"672fd0c5f74019583a02e038","slug":"ctx-machines-will-be-installed-at-airport-terminals-ambala-news-c-36-1-amb1001-132406-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एयरपोर्ट टर्मिनल पर लगेंगी सीटीएक्स मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एयरपोर्ट टर्मिनल पर लगेंगी सीटीएक्स मशीन
विज्ञापन
अंबाल। छावनी में एयरफोर्स स्टेशन के बने एयरपोर्ट टर्मिनल का काम पूरा हो गया है और आगामी 15 दिनों में यहां पर आधुनिक सुरक्षा मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे कि टर्मिनल के अंदर परिंदा भी पर न मार पाए।
इन मशीनों की मदद से नशीली या संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति की तुरंत पहचान हो सकेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार एयरपोर्ट टर्मिनल में सीटीएक्स मशीन लगाई जाएगी। यह कंप्यूटर टोमोग्राफी एक्स-रे मशीन होती है जोकि बैग के अंदर की थ्री डी इमेज बनाती है। इससे विस्फोटकों का पता भी चलता है।
इसमें पूरे शरीर का स्कैनर सिस्टम भी होता है। दूसरी मशीन मेटल डिटेक्टर लगाई जाएगी। यह मशीन धातु की वस्तुओं का पता लगाएगी। मेटल डिटेक्टर से गुजरने वाला व्यक्ति को भी धातु की वस्तु टर्मिनल में नहीं ले जा पाएगा। इसके अलावा लगेज, बैग व अन्य पर्स आदि की जांच के लिए एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। जबकि एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए यात्रियों की प्री-बोर्ड स्क्रीनिंग भी की जाती है। इसके तहत यात्रियों की तलाशी,पहचान के दस्तावेज और बोर्डिंग पास की जांच होती है।
विज्ञापन
एक साल में पूरा हुआ काम
एयरपोर्ट टर्मिनल का कार्य चार नवंबर 2023 को शुरु हुआ था जोकि नवंबर 2024 में पूरा हुआ है। टर्मिनल के अंदर 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें एक साथ 50 लोग फ्लाइट में चढ़ सकेंगे और अन्य 50 लोग बोर्डिंग प्वाइंट पर अगली फ्लाइट में सवार होंगे। एयरपोर्ट टर्मिनल का निर्माण तीन करोड़ 76 लाख 95 हजार 945 रुपये की लागत से किया है। इस सुविधा के लिए एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ 20 एकड़ भूमि हरियाणा सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 133 करोड़ रुपये देकर ट्रांसफर कराई थी।
एयर स्पेस का आंकलन
प्राप्त जानकारी अनुसार पहली उड़ान को लेकर मंथन शुरू हो गया है और इसके लिए एयर स्पेस का आंकलन किया जा रहा है ताकि उड़ान के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। जल्द ही टर्मिनल पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी तैनात हो जाएगी।