फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowds of Maa's devotees gathered in temples across the district on the fifth Navratri

Ambala News: पांचवें नवरात्र जिले भर के मंदिरों में उमड़ी मां के भक्तों की भीड़

Tue, 08 Oct 2024 05:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Crowds of Maa's devotees gathered in temples across the district on the fifth Navratri
कुरुक्षेत्र। नवरात्र के पांचवें दिन जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। अल सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए थे। मां स्कंदमाता के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और मन्नतें मांगी। इसके चलते दिनभर मंदिरों में भीड़ का आलम बना रहा।
विज्ञापन


वहीं प्राचीन शक्तिपीठ मां भद्रकाली में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की आराधना की और मां भद्रकाली के दर्शन किए। इसके पश्चात कई गायकों ने मां के भजनों की प्रस्तुतियां भी दी, जिसे सुनकर मां के भक्त झूम उठे। इसके पश्चात व्रत रखने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि स्कंदमाता को मां दुर्गा का मातृत्व परिभाषित करने वाला स्वरूप माना जाता है। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक, इनका भक्त, अलौकिक तेज और कांति से संपन्न हो जाता है। नवरात्र की पूजा में मां को आरती में पांच तरह का मिष्ठान और पांच तरह के फलों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम की भजन संध्या में श्री ओम भाई सुभाष भाई ने मां के भजनों का गुणगान किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ व एचसीएस पंकज सेतिया ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि हम सभी को मां भद्रकाली की आराधना करनी चाहिए ताकि परिवार में सुख शांति का वास हो। मां भद्रकाली की पूजा अर्चना करने से जीवन में सफलता हासिल होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. एमके मौदगिल, हेमराज शर्मा, धर्मपाल गोयल, मीना जोशी, शकुंतला देवी, डॉ. अन्नु पॉल शर्मा, निकुंज शर्मा, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, रामपाल लाठर, आशीष दीक्षित, विशु संधु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed