{"_id":"68fa813e0321b8876d070bb8","slug":"crowds-gathered-at-the-city-and-cantonment-bus-stand-on-bhai-dooj-ambala-news-c-36-1-sknl1003-151800-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भाई दूज पर शहर व छावनी बस अड्डे पर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भाई दूज पर शहर व छावनी बस अड्डे पर लगी भीड़
Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए बहनें सुबह ही घर से निकल गई। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा।
वीरवार को अंबाला सिटी और छावनी बस अड्डे पर सुबह के समय तो कम भीड़ नजर आई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई। इस दौरान सभी मार्गाें पर सामान्य दिनों की तरह बसों का संचालन किया गया।
बद्दी और कालका मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के बावजूद बसों का संचालन काफी कम हुआ। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक छावनी बस अड्डे पर ही बसों का इंतजार करना पड़ा।
हालांकि अंबाला डिपो ने दोपहर तक बद्दी के लिए पांच बसों का संचालन कर दिया था, वहीं कालका के लिए भी नौ बसें चला दी थी, हालांकि इस दौरान यमुनानगर और कुरुक्षेत्र की तरफ 20 से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया और इससे यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
दो दिन मनाया भाई दूज : कई लोगों ने बुधवार को भाई दूज मनाया। कई बहनें बुधवार को ही अपने अपने भाईयों के घर भाई दूज का पर्व मनाने पहुंच गई थीं, लेकिन अधिकांश ने वीरवार को भाई दूज का पर्व मनाया। इस कारण यात्रियों की भीड़ दो अलग-अलग दिनों में बंट गई और यही कारण रहा कि सिटी सहित छावनी बस अड्डे पर पहले जैसे हालात नजर नहीं आए।
रेंगते नजर आए वाहन : कई लोग अपने अपने दो पहिया और चोपहिया वाहनों पर ही भाई दूज मनाने निकल गए। इस कारण छावनी के बस स्टैंड स्थित स्टाफ रोड, स्वास्तिक चौक, ओवर ब्रिज के पास, रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक, रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो, इंदिरा चौक, महेश नगर चौक पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आई और जाम के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।