फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Toy train journey, Crowd of tourists increased on Kalka-Shimla railway section, passengers resorted to Tatkal

टॉय ट्रेन का सफर: कालका-शिमला रेलखंड पर बढ़ी सैलानियों की भीड़, यात्रियों की परेशानी के समाधान की कवायद शुरू

Wed, 17 Apr 2024 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Updated Wed, 17 Apr 2024 09:30 AM IST
सार

विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन की खूबसूरती निहारने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में सैलानी आते हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए विभाग ने समाधान की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Toy train journey, Crowd of tourists increased on Kalka-Shimla railway section, passengers resorted to Tatkal
कालका-शिमला के हरे-भरे खंड पर दौड़ती टॉय ट्रेन। - फोटो : रेलवे

विस्तार

विश्व धरोहर रेल खंड कालका-शिमला रेल खंड पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट लेने के लिए तत्काल का ही सहारा रहा गया है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने इस परेशानी के समाधान की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेलवे 12 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन नंबर 04563 का संचालन आरंभ कर दिया है। वहीं आने वाले समय में भीड़ को देखते हुए कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन को लेकर भी सूची जारी हो सकती है। इसे लेकर रेलवे अधिकारी लगातार टिकटों की स्थिति और टॉय ट्रेन में सफर करने वाले सैलानियों की संख्या पर नजर जमाए हुए हैं, जिससे अधिक भीड़ होते ही स्पेशल ट्रेनाें के संचालन की अनुमति प्रदान की जा सके। मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल खंड पर सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें से पांच ट्रेनों में वेटिंग की टिकट मिल रही है और दो ट्रेनों में अभी कुछ सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 52455 हिमालयन क्वीन के एसी चेयर कार में 26 वेटिंग और प्रथम श्रेणी एसी कोच में 14 वेटिंग की टिकट मिल रही है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी कोच में 7 वेटिंग, ट्रेन नंबर 04506 कालका-शिमला स्पेशल प्रथम श्रेणी कोच में 3 और विस्टाडोम कोच में 4 वेटिंग, ट्रेन नंबर 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस के द्वितीय श्रेणी कोच में 13, विस्टाडोम कोच नॉन एसी में 12 और प्रथम श्रेणी एसी कोच में 8 वेटिंग मिल रही है। ट्रेन नंबर 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस के विस्टाडोम कोच में चार वेटिंग की टिकट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04563 कालका-शिमला के द्वितीय श्रेणी कोच में 63 सीटें खाली हैं। इसी प्रकार प्रथम श्रेणी में 13 और विस्टाडोम कोच में 4 सीटें खाली पड़ी हुई हैं जबकि ट्रेन नंबर 52457 कालका-शिमला एक्सप्रेस के एसी चेयरकार कोच में 52 और प्रथम श्रेणी कोच में 21 सीटें खाली हैं।


विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन की खूबसूरती निहारने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में सैलानी आते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी न हो, इसे देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। एक स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अप्रैल से आरंभ कर दिया गया है। अगर भीड़ बढ़ती है तो कुछ अन्य स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। - नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed