{"_id":"60ac05498ebc3e6c185a4656","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-trauma-center-ambala-ambala-news-knl70958617","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। लॉक डाउन में थोड़ी रियायत मिलते ही नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। इस दौरान मरीज अपने मर्ज को दिखाने के लिए ओपीडी का रूख करने लगे । लेकिन डॉक्टरों के कमरों पर ताला लटका देख मरीजों व तीमारदारों ने ट्रामा सेंटर का रूख कर लिया। देखते ही देखते सोमवार सुबह ट्रामा सेंटर की रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिनको संभालने में ट्रामा सेंटर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए।
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठा कर्मचारी अपने जानकारों की पर्ची अंदर से काटता दिखाई दिया और बाहर लाइन में लगे लोग पर्ची कटवाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान एक व्यक्ति इतना बीमार था कि वह लाइन में खड़े-खडे़ ही चक्कर खा कर गिर गया। कुछ लोगों ने उसे उठाकर ट्रामा सेंटर के अंदर भिजवाया। लगी लंबी कतार में कुछ लोग तो मात्र कार्ड पर तारीख डलवाने के लिए दो-दो घंटो तक कतार में लगे रहे। तब कहीं जाकर लोगों की पर्ची कट पाई।
मुझे अपने परिजन का सीटी स्कैन करवाना था, यहां करीब डेढ़ घंटे से लाइन में लगा हूं। लेकिन लाइन है कि आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही। जो भी आता है अंदर जाकर अपना काम करवा रहा है। हम यहां बाहर खड़े अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। - राम करण।
विज्ञापन
मेरा इलाज यहीं से चल रहा है इसीलिए आज दवाई लेने आया था। ओपीडी वाली खिड़की पर नंबर लगवाने गया तो वहां से बोल दिया कि अब यहां बंद हो गई है। अब यहां ट्रामा सेंटर में पर्ची पर तारिख लगवाने के लिए करीब एक घंटे से खड़ा हूं लेेकिन अभी तक मेरा नंबर ही नहीं आया जबकि अंदर से सारे काम हो रहे हैं। - केसर सिंह।
मुझे यहां खडे करीब सवा घंटा हो गया लेकिन लाइन जहां थी वहीं की वहीं खड़ी है। अंदर से सिफारशी लोगों के काम हो रहे हैं। हमने जब अंदर जाकर कहा तो बोले आप लाइन में आओ। ऐसे में मरीज को भी दिखाना है। डॉक्टर साहब को दिखा तो दिया है लेकिन दवा लेेने के लिए कार्ड पर पर्ची लगवाने के लिए खड़े हैं। - जसबीर सिंह।
मुझे अपनी माता की दवाई लेनी थी, माता बीमार हैं जो ज्यादा देर तक लाइन में खड़ी नहीं हो सकती। ऐसे में मैं अब करीब दो घंटे से कतार में खड़ा अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा हूं। लाइन है कि आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही। - सुरिंद्र सिंह।
हमारे संज्ञान में सारा घटनाक्रम आ गए है, मरीजों की मांग पर हमने पुराने ओपीडी विभाग का रजिस्ट्रेशन काउंटर जो सुबह 9 बजे बंद हो जाता था अब उसे 12 बजे तक खोलने के आदेश दे दिए हैं। जिससे कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशान न हो - डॉक्टर राजेश गोयल, आरएमओ अंबाला