फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd of devotees gathered in the temples, Ambala

मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the temples, Ambala
श्री महादेव मंदिर के सत्संग भवन में मां के भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले के देवालयों में छठे नवरात्र के पावन अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्त माता जी के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अंबाला सिटी स्थित मां अंबिका देवी मंदिर में सुबह करीब पांच बजे से मां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थी।
मंदिर के पुजारी रवि शर्मा ने बताया कि मां के पावन नवरात्र पर दिनभर भक्तों की भीड़ मंदिर भवन में लगी रही है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजन मंदिर में पहुंचकर मां के दरबार में नमस्तक हो रहे हैं, वहीं शाम चार बजे महिला संकीर्तन मंडली की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में महिला श्रद्धालु भाग लेकर मां की महिमा का गुणगान कर रही हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला सिटी के सेक्टर-9 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में मां के भक्तों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे पहुंचकर विधिवत तरीके से मां के दरबार में पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी दिनेश शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह करीब पांच बजे मंदिर परिसर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल, उपप्रधान पवन गोयल, सदस्य अनिल सूरी, अशोक शर्मा, पवन जलोटा सहित अन्य पदाधिकायिों ने अपने परिवारों सहित पहुंचकर मां की महिमा का गुणगान का आनंद उठाया। इसी प्रकार सरस्वती सरोवर ट्रस्ट सोसायटी द्वारा संचालित श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर जैन कॉलेज रोड पर शारदीय नवरात्र मेले के छठे दिवस पर मां स्कंदमाता की भक्तों ने शहरवासियों के लिए सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed