फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd at railway station, condition of Bihar-UP trains worsened

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर भीड़, बिहार-यूपी की ट्रेनों में बिगड़े हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd at railway station, condition of Bihar-UP trains worsened
अंबाला। ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण एक बार फिर बिहार और उत्तरप्रदेश की तरफ जाने वाली ट्रेनों में हालात बिगड़ने लगे हैं। कंफर्म टिकट यात्री दरवाजा पीट रहे हैं तो जनरल टिकट यात्री आराम से सीट पर कब्जा करके बैठे हैं। व्यवस्थाएं सुधारने वाले आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारी नदारद हैं और टीटीई टिकट काटने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

ऐसे हालात बुधवार दोपहर लगभग एक बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में देखने को मिले। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही यात्री कोच में चढ़ने के लिए आतुर हो गए। एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए कोच में घुसने की होड़ मच गई। इस दौरान कुछ यात्री गाली-गलौज करते नजर आए तो कुछ ने दरवाजा बंद देखकर खिड़की से ही आरक्षित कोच में घुसना बेहतर समझा ताकि सीट पर जाकर आराम से बैठ सकें।
विज्ञापन

जरनल कोच के हालात बद्दतर
आम्रपाली के जनरल कोच के हालात काफी बद्दतर नजर आए। यात्री भेड़-बकरियों की तरफ कोच में घुसे हुए थे। कोई किसी को धक्का दे रहा था तो कोई गाली। पुरुष यात्री तो जैसे-तैसे कोच में घुस गए, लेकिन भीड़ को देखकर महिला यात्री कोच में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस दौरान कुछ संदिग्ध और नशेड़ी लगने वाले युवक भी जरनल कोच के दरवाजे पर धक्का-मुक्की करते नजर आए। भीड़ को फायदा उठाते हुए उन्होंने कुछ यात्रियों की जेबें भी टटौली, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी कोच में अनधिकृत पानी
आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्रियों को खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छोटी पैंट्री का प्रावधान किया है लेकिन ठेकेदार ने एसी कोच को ही ठिकाना बना लिया। रेल नीर की आड़ में रायल चैलेंज नामक अनधिकृत ब्रांड की बोतलें बेची जा रही हैं। एसी कोच नंबर बी-1 से स्लीपर कोच की तरफ जाने वाले रास्ते पर ही बर्फ की सिल्ली और पानी का ड्रम रखा हुआ है। हैरानी की बात है कि ट्रेन में तैनात टीटीई भी इस पर आपत्ति दर्ज नहीं करवाते। जबकि अमृतसर से ही इस ट्रेन में फिरोजपुर मंडल का स्टाफ तैनात किया हुआ है।
सोशल मीडिया पर गुहार लगा रहे यात्री
भीड़ के हालात अकेले आम्रपाली एक्सप्रेस के नहीं हैं। कटरा से डॉ आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों में ऐसे ही हालात हैं। वहीं पीड़ित यात्री वीडियो और फोटो डालकर रेल मंत्री सहित मंंडल रेल प्रबंधक से व्यवस्थाओं को सुधारने की गुहार लगा रहे हैं।

वर्जन
ट्रेन दूसरे मंडल से आती है और इसमें फिरोजपुर मंडल का स्टाफ तैनात है। अगर फिर भी कोई समस्या है तो इसे चैक करवा लेते हैं। जरूरत पड़ी तो व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आरपीएफ की मदद ली जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed