{"_id":"668094e7a1a884e435032fd4","slug":"crore-rupees-se-hoga-31-ward-mein-vikas-tender-issued-ambala-news-c-36-1-amb1001-125353-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: करोड़ों रुपये से होगा 31 वार्ड में विकास, निविदा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: करोड़ों रुपये से होगा 31 वार्ड में विकास, निविदा जारी
विज्ञापन
अंबाला। छावनी सदर से जुड़े 31 वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इनमें निकाय विभाग की ओर से शामिल नई कॉलोनियां भी शामिल हैं, जिन्हें कुछ समय पहले ही सरकार से वैध होने की मान्यता मिली है।
विकास कार्याें से संबंधित निविदा निकाय विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं जोकि जुलाई के पहले हफ्ते में खुल जाएंगी। इन निविदाओं के तहत वार्डों में गलियों और नालियों के निर्माण के अलावा धर्मशालाओं और सामुदायिक केंद्रों को भी बनाया जाएगा ताकि लोग विवाह-शादी सहित अन्य समारोह यहां कर सकें और निजी पैलेस में लगने वाले उनके लाखों रुपये बच सकें।
विकास कार्याें से जुड़ी यह रिपोर्ट नगर परिषद के पांच कनिष्ठ अभियंताओं ने मुख्य इंजीनियरों की देख-रेख में तैयार की थी ताकि सभी वार्डों का एक सामान काम हो सके और स्थानीय निवासियों को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
यहां होंगे विकास कार्य
बोह गांव के वार्ड नंबर 2 में सीएफसी,बब्याल वार्ड नंबर 5,रामपुर गांव वार्ड 10 और टुंडला गांव वार्ड 2 में सीएफसी सेंटर खोला जाएगा। इसी प्रकार खुड्डा खुर्द गांव वार्ड नंबर 11 में गली, चंदपुरा कॉलोनी वार्ड नंबर 22 में गली व नालियां, वार्ड नंबर 22 शिवाला मंडी में भूमिगत सीवरेज पाइप, रामबाग रोड पर ग्रामीण सभा धर्मशाला, करधान वार्ड नंबर 19 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, रंगिया वार्ड नंबर 23 में आरसीसी पाइप, रामगढ़ माजरा गांव वार्ड नंबर 4 में आरसीसी पाइप, खोजकीपुर गांव वार्ड 12 में हरिजन धर्मशाला, नन्हेड़ा गांव वार्ड नंबर 23 में आरसीसी नाला, छोटा खुड्डा गांव वार्ड नंबर 11 में गली और नाले का निर्माण, वार्ड नंबर 5 में सिसौदिया धर्मशाला, शाहपुर गांव से मच्छौंडा गांव तक वार्ड नंबर 21 में सीवरेज पाइप और गली का निर्माण, करधान वार्ड 19 में गली का निर्माण, घसीटपुर गांव वार्ड नंबर 20 में गली का निर्माण व नाले की रिपेयर, वार्ड नंबर 28 में गली और नालियों का निर्माण, कलरेहड़ी गांव वार्ड नंबर 1 में कश्यप धर्मशाला, नग्गल गांव वार्ड नंबर 19 में सामुदायिक केंद्र, रामपुर सरसेहड़ी गांव में धर्मशाला का निर्माण, सोनिया कॉलोनी वार्ड नंबर 11 में गली का निर्माण, वार्ड नंबर 25 में गली और नाली का निर्माण, ग्वाल मंडी में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, वार्ड नंबर 27 में गली और नालियां, 12 क्रास रोड पर एफसीआई गोदाम के पास कंक्रीट की सड़क, दयालबाग चौक और शिव प्रताप नगर में आरसीसी पाइप, गांधी मार्केट वार्ड नंबर 27 में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, बीसी बाजार में धर्मशाला का निर्माण, वशिष्ट नगर वार्ड 6 में आरसीसी पाइप, पटेल नगर वार्ड नंबर 19 में गली और नाली का निर्माण, राजा पार्क वार्ड नंबर 14 में गली का निर्माण, आनंद नगर वार्ड 4 में गली और नाली, रंगिया मंडी वार्ड 23 में आंगनबाड़ी का निर्माण, बैंक कॉलोनी में गली और नाली का निर्माण, साई का बाग वार्ड नंबर 22 में गली का निर्माण, श्याम नगर वार्ड 6 में आरसीसी पाइप, सोनिया कॉलोनी वार्ड नंबर 11 में गली और नाली, शाहपुर गांव वार्ड 21 में गली का निर्माण, अजीत नगर वार्ड 9 में आरसीसी पाइप, डेरा बती वार्ड नंबर 31 में आंगनबाड़ी, महेशनगर वार्ड 8 में आरसीसी नाला, रंगिया मंडी वार्ड 23 में एंट्री गेट का निर्माण किया जाएगा।
नई कॉलोनी में सुविधाएं
बब्याल गांव के वार्ड 4 में निर्मल कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित गली और नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड 22 की नई चंद्रपुरी कॉलोनी में गली और नालियां,वार्ड नंबर 2 की नई महावीर कॉलोनी में गली और नालियां, बब्याल वार्ड नंबर 17 की नई गणेश विहार कॉलोनी में गली व नालियां और बब्याल की वार्ड नंबर 13 में नई शक्ति नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में गली व नालियों का निर्माण करवाया जाएगा।
वर्जन
अंबाला छावनी सदर के 31 वार्डों में गली, नालियों, सामुदायिक केंद्र व धर्मशालाओं का निर्माण करवाया जाएगा। इन कार्याें को लेकर निकाय विभाग के पोर्टल पर निविदा अपलोड कर दी गई है जोकि जुलाई के पहले माह में खुलेंगी। इसके बाद वर्कआर्डर देकर काम शुरु करवा दिया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।