फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth beaten up with raud in ambala

लोहे का स्टैंड मारकर किया लहूलुहान

Sat, 14 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sat, 14 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

वीरवार देर रात को कालीबाड़ी चौक पर मामूली सी बात पर दो लोगों ने लोहे के स्टैंड से एक युवक को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इसी दौरान जब एक अन्य युवक बीचबचाव करवाने आया तो उसे भी घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे चंडीगढ़ 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घायल लाडी ने बताया कि वीरवार देर रात को कालबाड़ी मंदिर स्थित चौक पर सब्जी की रेहड़ी पर लाइट रखी हुई थी। तभी वहां एक युवक लाडी आया और उसका हाथ लाइट से छू गया, जिससे लाइट नीचे गिर गई। इसके बाद लाइट मालिक ने लाडी को गालियां देनी शुरू कर दी। लाडी ने विरोध किया। बात इतनी बढ़ गई कि लाइट मालिक ने अपने एक अन्य साथी के साथ लाडी पर लोहे के स्टैंड से हमला कर दिया।

विज्ञापन

 हमले में लाडी बुरी तरह से घायल हो गया और जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। इसी दौरान घायल लाडी को बचाने आए  एक अन्य युवक सुंदर पर भी दोनों ने हमला कर दिया। जिसमें वह भी घायल हो गया। इसके बाद घायल लाडी को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने लाडी की हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ स्थित 32 सेक्टर अस्पताल में रेफर कर दिया। उधर कैंट एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि घायल युवक की और से शिकायत आई थी। जिसके आधार पर कार्यवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed