फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman kidnapped after six months of love marriage in Ambala

Ambala: लव मैरिज के छह माह बाद महिला का अपहरण, जेठ व पति से भी मारपीट, कार सवार आरोपियों ने की वारदात

Mon, 01 May 2023 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 11:30 PM IST
सार

कक्कड़माजरा के पास कार सवार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पंजाब से कलियर शरीफ बाइक पर दंपती और जेठ जा रहे थे। शिकायतकर्ता जेठ बोला कि विवाहिता की दूसरी शादी से ससुराली खफा थे। 

विज्ञापन
Woman kidnapped after six months of love marriage in Ambala
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव मैरिज के छह माह बाद पंजाब से कलियर शरीफ जा रहे दंपती और जेठ पर हमला कर विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार करीब पांच बदमाशों ने बाइक को रोका और जेठ तथा पति पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश महिला को जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ितों ने आपबीती सुनाई। साथ ही हमलावरों के नाम भी बताये। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में जेठ जमालदीन की शिकायत पर शाम, दारु, सराजु, बशीर, नूरसैन पर अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला होशियारपुर डुगरिया निवासी जमालुद्दीन ने बताया कि उसके मामा का लड़का जुम्मा पंजाब के जिला एसएएस नगर का रहने वाला है। वह काफी दिनों से खानपुर मुकेरिया में रहकर पशुओं को चराने का काम करता है। छह महीने पहले उसने बहिराम निवासी जतुन के साथ लव मैरिज हुई थी, जबकि जतुन पहले से शादीशुदा थी और उसकी चार साल की बेटी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : खाई में कार गिरने से पांच दोस्तों की मौत: तीन थे कुरुक्षेत्र के रहने वाले, सूचना पर गांवों में छाया मातम

ऐसे में उसकी शादी से ससुराली खुश नहीं थे। जमालुद्दीन ने बताया कि वह 30 अप्रैल को जुम्मा और जतुन के साथ बाइक पर उत्तराखंड रुड़की स्थित कलियर शरीफ जा रहे थे। रात को तीनों चंडीगढ़ में अपने जानकार के डेरे पर रुके। इसके अगले दिन तीनों बाइक पर सवार होकर करीब ढाई बजे सुबह चल पडे़ थे।

बाइक को जुम्मा चला रहा था। तभी कक्कड़माजरा से आगे रोजी पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से एक गाड़ी आई और बाइक के आगे आकर रुकी। गाड़ी में से पांच आदमी उतरे और उन्होंने जुम्मा और उस पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया।
 

यह भी पढ़ें : बड़ा हादसा: गोगामेड़ी माथा टेकने जा रहे थे हरियाणा के 10 दोस्त, 15 फुट गहरी खाई में गिरी दो कार, पांच की मौत


इस हमले में जुम्मा बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने जतुन का अपरहण कर लिया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। आरोपियों ने जाते हुये कहा कि उनका नाम शाम, दारु, सराजु, बशीर, नूरसैन है। वह जतुन को अपने साथ लेकर जा रहे हैं।

अपहरण के बाद जेठ घायल भाई को कंधे पर उठा पहुंचा पेट्रोल पंप
शिकायतकर्ता जेठ जमालुद्दीन ने बताया कि हमले के बाद भाई जुम्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे वह कंधे पर उठाकर नजदीक के पेट्रोल पंप पर पहुंचा और कर्मचारियों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शहजादपुर में दाखिल करवाया गया, जहां पर डाॅक्टर ने दोनों का उपचार किया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। कार सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला के अपहरण का मामला आया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कोई सुराग लग सके। -विकरांत, इंस्पेक्टर, शहजादपुर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed