फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   wheat godown in ambala has no arrangement to protect wheat

बरसाती पानी में डूबा रहता था गेहूं

Tue, 24 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 24 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

हैफेड के गोदामों में लाखों बोरियां अनाज की सड़ने और हजारों बोरियां चोरी होने  के मामले में विशेष टीमों द्वारा जांच जारी है। रोजाना घोर लापरवाही के तथ्य सामने आ रहे हैं। जैसे-जैसे गेहूं की ढेरियों से तिरपालें हटाई जा रही हैं, वैसे-वैसे गेहूं के गोदामों में अनाज को रखने के इंतजाम की पोल खुलती जा रही है। इसी जांच के दौरान ये सामने आया है कि हैफेड के मोखामाजरा और मानकपुर गांव में बने गोदामों में गेहूं की बोरियां कई दिनों तक बरसाती पानी में ही डूबी रहती थी। इन गोदामों में जलनिकासी को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किए थे। 

विज्ञापन

इस तरह गीला होकर सड़ता था गेहूं

जांच में यह बात सामने आई है कि मोखामाजरा और मानकपुर में बरसाती पानी गोदामों में ही इकट्ठा हो जाता था। मोखामाजरा में तो कई दिनों तक पानी गोदाम में ही खड़ा रहता था। दूसरा, तिरपालें के भीतर तक पानी रिस जाता था और पूरी गेहूं भीग जाती थी। कई दिनों बाद जब पानी सूखता था तो कर्मचारियों ऊपर से थोड़ी-थोड़ी तिरपाल को उठा दिया जाता था ताकि गेहूं की भीग चुकी हजारों बोरियों की ढेरियों को थोड़ी धूप लगवाई जा सके। लेकिन नीचे तक गीली बोरियां कैसे सूखेंगी, इसका कोई इंतजाम नहीं था। एक दिन बाद फिर से बोरियों को ढंक दिया जाता था और फिर गेहूं की बोरियों को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता था। इसी का नतीजा यह हुआ कि गेहूं की बोरियों में रखे अनाज मेें कीड़े पनप गए और गीला होने के कारण अनाज इस कदर सड़ा कि गेहूं काला होकर जम गया। इस अनाज में इस कदर बदबू उठ रही है कि इसकी जांच कर रही टीम को इन बोरियों को गिनने में बहुत ज्यादा दिक्कतें आ रही है।

विज्ञापन

कई ढेरियां तो सालो से नहीं उठी

जांच में ये बात भी सामने आई है कि हैफेड गोदामों में कई बोरियों के ढेर ऐसे हैं, जिनमें से सालों से गेहूं ही नहीं उठाया गया। हजारों गेहूं की इन बोरियों को न तो हिलाया गया और न ही यहां से उठाया गया। करीबन पांच सालों से ये ढेरियां ये ही सर्दी, गर्मी व बरसात में पड़ी रही। इन्हीं ढेरियों का गेहूं सबसे ज्यादा सड़ा है और सबसे ज्यादा दुर्गंध मार रहा है। इसे देखकर अफसर भी हैरान रह गए हैं। उधर, डीसी अंबाला मनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि विशेष टीमें अपना काम कर रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट सरकार तक पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed