फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   three workers injured in ambala

ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे तीन मजदूर झुलसे, गंभीर

Thu, 05 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 05 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
three workers injured in ambala

कस्बे में अग्रसेन चौक पर बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे मजदूरों को करंट का जोरदार झटका लगा। इस झटके में काम कर रहे तीन मजदूर बुरी तरह झुलस कर नीचे आ गिरे। वर्क परमिट लेने के बावजूद बिजली का झटका लगने से हुए इस हादसे को लेकर ठेकेदार व बिजली विभाग आमने-सामने आ गया है। गंभीर रूप से घायल हुए एक मजदूर को चंडीगढ़ रेफर किया गया है जबकि दो अन्य नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।

उल्लेखनीय है कि नारायणगढ़ फीडर की मरम्मत का काम पिछले लगभग दो सप्ताह से जारी है। इस मरम्मत का ठेका करनाल के एक ठेकेदार के पास है। ठेकेदार के मजदूर बुधवार की सुबह अग्रसेन चौक के नजदीक स्थित ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य कर रहे थे कि अचानक लगभग बारह बजे बिजली के जोरदार झटके से तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। चपेट में आए पवन कुमार, सुनील कुमार व संजीव कुमार झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां पवन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मौके पर काम में जुटे एक मजदूर सुरेश ने बताया कि उन्होंने एक घंटे का परमिट लिया था। अभी काम करते हुए दस ही मिनट हुए थे कि अचानक बिजली के तेज झटकों के साथ खंभे पर काम कर रहे तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

11 हजार वोल्टेज की लाइन नहीं की गई बंद

इसे बिजली विभाग की लापरवाही कहें या फिर ठेकेदार की नासमझी कि जिस छोटी लाईन पर ये मजदूर कार्य कर रहे थे उसके ठीक ऊपर 11 हजार वोल्टेज की बड़ी लाइन भी है। काम करने के लिए छोटी लाईन का तो परमिट ले लिया गया लेकिन बड़ी लाइन बंद नहीं की गई। हैरत की बात है कि इतना बड़ा हदसा हो जाने के बाद भी विभाग का कोई बड़ा अधिकारी पीड़ितों का हाल जानने के लिए अस्पताल में नहीं पहुंचा। मीटिंग के नाम पर अधिकारी अपने स्टाफ की गलतियों को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। विभाग के जेई धर्मपाल के मुताबिक इस हादसे के लिए मजदूर स्वयं जिम्मेवार हैं। हालांकि वे यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि मरम्मत के कार्य के दौरान विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर क्यों नहीं मौजूद था। 

विज्ञापन

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई : एसडीओ

बिजली निगम के एसडीओ विकास ने बताया कि लापरवाही के लिए कौन जिम्मेवार है इसकी जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत

नारायणगढ़। विवाह समारोह में शामियाना लगाने गए मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह गांव बड़ी बस्सी में होने वाले विवाह समारोह में शामियाना लगाने के लिए रामगढ़ वासी विशाल लोहे के पाइप लगा रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया जिससे विशाल की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं गदौली गांव का नक्शानवीस व उसका परिवार उस समय बाल-बाल बच गया, जब उनके घर की छत से होकर गुजर रहे हाई वोल्टेज तार बुधवार की सुबह टूटकर घर में आ गिरी। नक्शानवीस सुरेंद्र सैनी उर्फ मंगल के अनुसार तेज धमाके के बाद हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से घर में करंट फैल गया तथा वे बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed