फंदे पर झूली तीन जिंदगियां, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को तीन अलग-अलग मामलों में तीन जिंदगियां फंदे पर झूल गईं। यह घटनाएं गांव मछौंडा, तंदवाल व रेसकोर्स क्षेत्र में हुईं। इन में से एक फौजी है, जिसने आत्महत्या की है। पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई शुरु कर दी है।
पहला मामला
गांव मछौंडा में एक घर के बाहर बाड़े में पीपल के पेड़ से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। घर के परिजन जब सुबह बाहर आए तो, देख कि घर का ही बलबीर सिंह (65) पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। यह देख सभी के होश उड़ गए, जबकि गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। पड़ाव थाना एसएचओ सीमा ने बताया कि परिजनों का कहन है कि बलबीर सिंह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया।
दूसरा मामला गांव तंदवाल में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बराड़ा थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात गांव तंदवाल की एक महिला ने फंदा लगाकार सुसाइड कर लिया। सूचना पाकर वे घर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव घर में पंखे से लगाए फंदे पर लटका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में मृतक महिला के पिता ओमपाल निवासी घरौंडा, करनाल ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले तंग करते थे, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। पुलिस ने इस संबंध में सुसराल वालों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।
तीसरा मामला कैंट के रेसकोर्स स्थित सेना के क्वार्टरों में एक फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह फौजी सेना में नायक के पद पर तैनात था और मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। बीसी बाजार चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेसकोर्स स्थित एक क्वार्टर में फौजी ने सुसाइड किया है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान एस.आर. स्वामी (34) के रूप में हुई है। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है। पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई कर रही है।