फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The retired army mobilized teenagers to the street, Ambala

रिटायर्ड फौजी ने किशोरों के हाथ बांधकर गली में घुमाया

Wed, 31 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 31 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन

न्यू दयाल बाग एरिया निवासी एक आर्मी से रिटायर्ड फौजी ने तीन किशोरों से मारपीट व रुमाल से हाथ बांधकर गली व मोहल्लों में घुमाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि फौजी ने बच्चों को घर के शीशे तोड़ने का आरोप लगाया था। इस वारदात से बच्चों में दहशत का माहौल बन गया और परिजनों ने तुरंत पुलिस को शिकायत सौंपी।

विज्ञापन


श्याम नगर निवासी तीन किशोर खेलकूद के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे कि अचानक न्यू दयाल बाग में उनसे एक पत्थर अनजाने में आर्मी से रिटायर्ड फौजी के घर की दीवार पर लग गया। इसी बीच फौजी ने घर से निकलकर बच्चों को मौके पर ही दबोच लिया, साथ ही पिछले दिनों टूटे शीशों का भी किशोरों पर आरोप लगाया।
विज्ञापन


जब किशोरों ने पिछले दिनों टूटे शीशे की बात से इनकार कर दिया तो फौजी ने किशोरों की पिटाई कर दी और तीनों को साइकिल पर रुमाल से बांधकर गली में दो घंटे घुमाने लगा। इसके बाद व्यक्ति सीधा ही किशोरों के घर पहुंचा जहां परिजनों को सौंपते हुए उन्हें भी बच्चों की अच्छे से देखभाल करने की बात कही। इस बीच परिजनों व फौजी में तीखी बहस भी हुई। परंतु इलाकावासियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया। जबकि पुलिस में व्यक्ति ने भी किशोरों के परिजनों पर मारपीट करने की शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed