फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The network of paper solver gang caught in Ambala was running from Delhi

Haryana: दिल्ली से चल रहा था अंबाला में पकड़ा गया साॅल्वर गैंग का नेटवर्क, वहीं से दे रहे थे निर्देश

Wed, 22 Feb 2023 09:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह वैभव शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
वैभव शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 09:09 AM IST
सार

अंबाला में बैठे आरोपियों को दिल्ली से ही मास्टरमाइंड कुलदीप और हरदीप निर्देश दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, अंबाला में रेड के दौरान पकड़े गए नितेश और मंजीत से हरदीप की दोस्ती बताई जाती है।

विज्ञापन
The network of paper solver gang caught in Ambala was running from Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

केन्द्रीय विद्यालय संगठन की पीजीटी परीक्षा में प्रश्नपत्र हल कराने वाले गिरोह से बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क दिल्ली से संचालित किया जा रहा था। अंबाला की कंप्यूटर लैब में बैठे गिरोह के सदस्य दिल्ली के मास्टरमाइंड कुलदीप और हरदीप से निर्देश ले रहे थे। आरोपी हरदीप सोनीपत का रहने वाला है और वह लंबे समय से इस कार्य में जुटा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंबाला में रेड के दौरान पकड़े गए नितेश और मंजीत से हरदीप की दोस्ती बताई जाती है। ऐसे में मास्टरमाइंड कुलदीप और हरदीप दिल्ली में तो अंबाला में नितेश और मंजीत गिरोह का कार्य संभाल रहे थे। अभी तक मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


विदित हो कि सॉल्वर गैंग की ओर से अंबाला में 45 लाख रुपये से लैब का सेटअप तैयार किया गया था। यहां करीब 20 अभ्यर्थियों से 20-20 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा हुआ था। सभी अभ्यर्थियों से दो से तीन लाख रुपये टोकन मनी वसूली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत से अलग चलाता था नेटवर्क
अभी तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पानीपत में टीजीटी परीक्षा में जो साॅल्वर गैंग पकड़ा गया है वह अंबाला से अलग है। यह गैंग अलग सक्रिय था। भले ही इसका काम करने का तरीका पानीपत के गैंग से मिलता जुलता है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को मामले में अहम सुराग लगे हैं, जल्द ही मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर गैंग का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed