{"_id":"b267bab007ad0a1fbb0eed51a5143709","slug":"the-father-of-raping-daughter-ten-years-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को दस साल कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को दस साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू दिखाकर बेटी से कई बार दुष्कर्म करने वाले पिता पप्पू को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। पिता पर आर्थिक दंड के आधार पर दस हजार रुपए जुर्माना भी ठोका है। पुलिस ने जून 2014 में 13 वर्षीय पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पीड़ित किशोरी ने शिकायत में बताया था कि उसके पिता ने बात करने के बहाने से बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यहीं नहीं पीड़िता का आरोप था कि इससे पहले भी कई बार चाकू दिखाकर उसके बाद उसके पिता ने दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर ट्रेन की पटरी पर फेंककर जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस को वारदात के बारे में बताया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया था। अब कोर्ट ने इस मामले में दोषी पिता को दस साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन