{"_id":"582b5cbd4f1c1b59368ff275","slug":"tarevl-is-80-hajar-lut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री के गायब 80 हजार रुपये सहित पकड़ी गई चार महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री के गायब 80 हजार रुपये सहित पकड़ी गई चार महिला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। चलती बस में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला महिला गिरोह पीड़ित व्यक्ति की समझदारी के चलते मुलाना पुलिस की गिरफ्त में हैं।
महिला गिरोह ने साहा से चली एक बस में सवार होकर एक व्यक्ति को निशाना बनाया व उसके कपड़े के थैले से 80 हजार रुपये गायब कर दिए। रास्ते में व्यक्ति को वारदात का पता चलने पर उसने पुलिस को सूचना दी व पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को मुलाना बस स्टैंड पर रुकवा कर महिला गिरोह को काबू किया। साथ ही चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली गई हैं।
गुरनाम सिंह वासी थाना छप्पर कपड़े के थैले में 80 हजार व बैंक की कापी लेकर साहा से एक बस में सवार हुआ। जब बस रास्ते में कालपी बस स्टाप के समीप पहुंची तो गुरनाम सिंह को बैग से पैसे गायब होने का आभास हुआ। जब गुरनाम सिंह ने बैग चैक किया तो यह देखकर उसके हाथ पांव फूल गए कि उसके बैग से 80 हजार रुपये व बैंक की कापी गायब हैं। गुरनाम सिंह ने तुरंत पुलिस के टोल फ्री नंबर पर फोन कर पैसों के चोरी होने बारे बताया। मुलाना पुलिस ने गुरनाम की लोकेशन पता कर तुरंत एक्शन लेते हुए मुलाना बस स्टाप पर बस को रुकवा लिया। बस में सवार गोदी में छोटे बच्चे उठाए चार महिलाओं के हावभावों को देखते हुए पुलिस का शक होने पर उन महिलाओं की तलाशी ली गई जिस पर पुलिस ने महिलाओं से 80 हजार रुपये की नकदी व बैंक की पास बुक बरामद कर ली। आरोपी महिलाएं अंबाला सिटी की रहने वाली हैं। मुलाना पुलिस ने शिकायत कर्ता की शिकायत के आधार पर चारों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि चलती बस में चोरी की वारदात करने वाली चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं से चोरी की राशि भी बरामद हो चुकी है, जबकि आगामी कार्रवाई जारी है।