फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   son brutally beat his mother in Naryangarh Amabala

Haryana Crime: कलयुगी बेटे ने मां को बुरी तरह मारा, घसीटता हुआ कमरे में ले गया, हथियार से वार कर किया लहूलुहान

Sun, 15 Jun 2025 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Jun 2025 02:59 PM IST
सार

अंबाला के नारायणगढ़ में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को बुरी तरह से पीटा है। आरोपी के खिलाफ महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
son brutally beat his mother in Naryangarh Amabala
पीड़ित महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारायणगढ़ की कृष्णा कॉलोनी में एक मां को उस समय अपने बेटे को घर से 10 हजार रुपये उठाते समय रोकना महंगा पड़ गया, जब तैश में आए कलयुगी बेटे ने मां की जमकर पिटाई कर डाली। मां को घसीटकर कमरे में ले गया व थापी यानी लकड़ी से टुकड़े से पूरे शरीर पर वार किए जिससे महिला के शरीर पर जगह-जगह नील पड़ गए है। आरोपी बेटे के खिलाफ महिला ने पुलिस को थाने में शिकायत दी और जब वह घर लौटी तो बेटे ने रात को दोबारा तेजधार हथियार से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंचे दूसरे बेटे ने मां को उपचार के लिए नारायणगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन


महिला ने अपने पति पर भी बेटे के साथ मिलने के आरोप लगाए। यह मामला 12 जून का है लेकिन नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अब आरोपी बेटे हुसैन व पति संजीव खान पर मामला दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 351-2 धमकी देने व 115 जानबूझकर चोट पहुंचाने आदि धाराओं के तहत की गई। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला सुरजीत खान ने बताया कि उसके पास दो लड़के हैं। आरोपी बेटा नशे का आदि है। 12 जून की रात को 10 हजार रुपये की राशि घर से उठाते हुए रोक दिया था। तभी बेटा उसे हाथ से पकड़कर कमरे में ले गया और बहुत मारा। वह डर के मारे मायके में रह रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed