फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven fake firms issued bogus bills worth crores in Ambala, 21 crore passed by ITC

Haryana: अंबाला में सात फर्जी फर्मों ने करोड़ों के बोगस बिल काटे, 21 करोड़ आईटीसी ने पास किए

Sat, 02 Sep 2023 01:14 PM IST
नवीन दलाल वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 01:14 PM IST
सार

ऑल इंडिया स्तर पर ऐसी फर्मों की सूची तैयार की गई जिनका लेन देन और कार्यशैली संदिग्ध थी। जिसमें अंबाला के आबकारी एवं कराधान विभाग को जीएसटीएन यानि वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क से कुल 50 से अधिक फर्मों की सूची मिली थी। इनमें से जांच में सात फर्मों के कार्य संदिग्ध निकले।

विज्ञापन
Seven fake firms issued bogus bills worth crores in Ambala, 21 crore passed by ITC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टैक्स चोरी का खेल करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नियमों का पालन करते हुए भी चोर रास्ता अख्तियार कर ले रहे हैं। इसका खुलासा हाल ही में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा पकड़ी गई सात फर्जी फर्मों के माध्यम से हुआ है। इन फर्जी फर्मों ने एक ही वर्ष में करोड़ों रुपये की बोगस बिलिंग की और 21 करोड़ 21 लाख रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पासऑन कर दिया।

विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग ने फर्मों के पतों पर जाकर सत्यापन किया तो खाली कमरे मिले
इतना ही नहीं इन फर्मों ने हरियाणा यही नहीं बल्कि हरियाणा के बाहर पंजाब और दूसरे राज्यों के व्यापारियों के साथ बोगस बिलिंग का खेल चलाया। अगर विभाग की नजर न पड़ती तो यह करोड़ों रुपये का सरकार के राजस्व को चूना लगा चुके होते। बहरहाल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन फर्मों का सत्यापन कराया और इन्हें बंद करने की कार्रवाई कर दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन


करोड़ों रुपये का टर्नओवर, 26 लाख रुपये के आईटीसी पर रोक
दरअसल हाल ही में ऑल इंडिया स्तर पर ऐसी फर्मों की सूची तैयार की गई जिनका लेन देन और कार्यशैली संदिग्ध थी। जिसमें अंबाला के आबकारी एवं कराधान विभाग को जीएसटीएन यानि वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क से कुल 50 से अधिक फर्मों की सूची मिली थी। इनमें से जांच में सात फर्मों के कार्य संदिग्ध निकले। इन सात फर्मों ने वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के बीच में जीएसटी नंबर लेकर अपना पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से दो स्क्रैप के, तीन पेंट और हार्डवेयर, एक तार और इंसुलेटिड केबल व एक जनरल मर्चेंट का कार्य करने वाली फर्म थी। जीएसटीएन से सूची मिलने के बाद अंबाला के अधिकारियों ने फर्म के पतों पर जाकर सत्यापन कराया तो तय पते पर फर्में नहीं मिली। जांच आगे बढ़ी और इनके लेनदेन के ब्योरे को ऑनलाइन देखा गया तो पता चला कि इन फर्मों का करोड़ों रुपये का टर्नओवर है और 21 करोड़ 21 लाख रुपये का आईटीसी यह पास ऑन कर चुकी हैं।

इसके साथ ही विभाग के संज्ञान में आया कि 26 लाख 50 हजार रुपये से अधिक का आईटीसी पास करने के लिए खाता खतौनी में रखा था। ऐसे में विभाग ने तत्काल इस आईटीसी को ब्लॉक कर दिया और फर्म का पंजीकरण रद कर और उन्हें ऑनलाइन नोटिस थमाया गया। मामले की आगे जांच जारी है। इसके बाद अब इनकी टैक्स पेनल्टी निकाली जाएगी व रिकवरी की जाएगी।

सत्यापन किया तो मौके पर नहीं मिले पते
जब जीएसटी नेटवर्क से इन फर्मों की संदिग्धता मिली और इनके पतों का सत्यापन कराया गया तो वह फर्में उक्त पते पर थी हीं नहीं। बल्कि वहां खाली कमरे थे या कोई और वहां व्यापार कर रहा था। दरअसल आईटीसी की चोरी करने वाली फर्मों के गिरोह ऐसा ही करते हैं। वह पहले पते दिखाकर सत्यापन करा लेते हैं, आगे जाकर जो जगह किराये पर ली है उसे खाली कर देते हैं और कागजों पर करोड़ों रुपये का व्यापार चलता रहता है, जब तक कि विभाग की पकड़ में न आए।

क्या होता है आईटीसी
अगर कोई व्यापारी पक्के बिल से माल खरीदने पर जो सरकार को कल का भुगतान करता है। उस कर का इनपुट टैक्स क्रेडिट आपको जीएसटी रिटर्न भरने से वापस मिल जाता है। इसमें कुछ शर्तें होती हैं जिन्हें पूरा करना होता है। फर्जी फर्म बनाकर आईटीसी का खेल करने वाले गिरोह विभिन्न बिलों के आधार पर खरीद बिक्री दिखाकर आईटीसी क्लेम कर लेते हैं।


अधिकारी के अनुसार
अंबाला में कुछ संदिग्ध फर्में मिली हैं। इस मामले में विभाग जांच कर रहा है। उन्हें नोटिस भी थमाया गया है। -दीपा चौधरी, डीईटीसी, आबकारी एवं कराधान विभाग, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed