फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raid continued in Delhi

एसआईटी की दिल्ली में छापेमारी जारी, आरोपी रिमांड पर

Tue, 01 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 01 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह लाख रुपये के नकली नोटों के साथ काबू किए गए पांचों आरोपियों को अंबाला पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिसंबर तक रिमांड पर ले लिया है। उधर, अंबाला पुलिस की दो स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीमें दिल्ली में पहुंची हुई है और वहां सरगना के अड्डों पर छापेमारी जारी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाला पुलिस की दोनों एसआईटी ने सरगना के मोबाइल से संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल हासिल की है। ये संदिग्ध लोग सरगना से प्रारंभिक पूछताछ के बाद चिन्हित किए गए हैं। ये संदिग्ध लोग दिल्ली में सरगना के एजेंट है, जो विभिन्न राज्यों में नकली नोटों का कारोबारी करते हैं और ये ही दिल्ली में बैठे एजेंट दूसरे राज्यों के एजेंटों से ही संपर्क रखते हुए उन्हें नकली नोटों की खेप पहुंचाने में सरगना की मदद करते हैं। दूसरा, एसआईटी सरगना के उस सेटअप को भी अपने कब्जे में लेना चाहती है, जिस सेटअप से सरगना अपने गुर्गों के साथ नकली नोट छापता था। सरगना को भी एसआईटी ने अपने साथ लिया हुआ है और उसी की निशानदेही पर दिल्ली में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी दिल्ली में छापेमारी जारी है। दिल्ली में कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है, जिसकी पुख्ता जानकारी रिमांड के बाद दी जाएगी। उनके अनुसार ये नेटवर्क बहुत सघन है, इसलिए पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ये था मामला  
अंबाला पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ किया था।  दिल्ली से बाप-बेटे द्वारा संचालित किया जा रहे इस गिरोह की जड़े न केवल हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उतराखंड, बिहार, पंजाब व हिमाचल समेत अन्य राज्यों में फैली हुई है, वहीं गिरोह के ये लोग नेपाल देश में भी अपनी नकली करेंसी भेजते थे। नेपाल में भी इन लोगों के एजेंट काम कर रहे हैं, जो नेपाल की मार्केट में इन नकली नोटों को चलाते थे। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को काबू कर उनसे 15 लाख 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। इनमें 9.40 लाख के 1000-1000 रुपयेे, 2.93 लाख 500-500 रुपये व 2.67 लाख 100-100 रुपये के नकली नोट शामिल है। गिरोह का सरगना दिल्ली का रहने वाले शाहीद हसन है, जो अपने बेेटे शाहबुद्दीन के साथ नोटो के अपने इंटरनेशनल गिरोह को चलाता है। जबकि इन दोनों के अलावा उनके एजेंटों नैब सिंह, बरवाला निवासी कंवरपाल व  अंबाला सिटी के पटेल नगर निवासी महेश कुमार को भी काबू किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed